एक्सप्लोरर

कांग्रेस के लिए मंदिर और गाय चुनावी मुद्दा, बीजेपी के लिए सांस्कृतिक: राजनाथ

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मंदिर-मंदिर दौड़ लगाकर मंदिर और गाय को चुनावी मुद्दा बना रहे हैं, जबकि हमारे लिये मंदिर और गाय चुनावी पैंतरा न होकर, सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग है.

ग्वालियर: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के नेता मंदिर-मंदिर दौड़ लगाकर मंदिर और गाय को चुनावी मुद्दा बना रहे हैं, जबकि हमारे लिये मंदिर और गाय चुनावी पैंतरा न होकर, सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग हैं. राजनाथ ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता अब मंदिर-मंदिर दौड़ लगा रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस जानती है कि वह अपने बलबूते पर कुछ भी हासिल नहीं कर सकती. इसलिए कांग्रेसी अब भगवान के आगे घुटने टेकने का काम कर रहे हैं. हताश कांग्रेस कभी गाय का पैर पकड़ती है, तो कभी पूंछ पकड़कर गौशाला बनवाने की बात कर रही है.’’

गृहमंत्री राजनाथ सिंह सागर, मुरैना और ग्वालियर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस मंदिर और गाय को चुनावी मुद्दा बना रही है, जबकि हमारे लिए मंदिर और गाय चुनावी स्टंट न होकर, सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग है.’’ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की जनता की पहली पसंद बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को साधारण परिवार में जन्मे शिवराज का चेहरा पंसद नहीं आता.

राजनाथ ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इतना समय बीतने के बाद भी कांग्रेस अपना नेता तय नहीं कर पाई, जबकि हमने डंके की चोट पर शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश में बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री तय किया है. कांग्रेस में कोई छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री बनने की ताल ठोक रहा है, तो कोई गुना से ताल ठोक रहा है. राघौगढ़ से भी मुख्यमंत्री बनने की ताल ठोकी जा रही है. कांग्रेस ‘मध्य प्रदेश में कौन बनेगा सीएम’ कार्यक्रम चला रही है.

बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं को यह पता है कि अगर उन्होंने अपना नेता तय कर लिया, तो कांग्रेस खंड-खंड हो जायेगी.’’ राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार बीजेपी मध्य प्रदेश में चौका मारने जा रही है. मुख्यमंत्री चौहान सुशासन की पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ शिवराज को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते 14 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अंहकार उन्हें छू तक नहीं पाया है.’’

राजनाथ ने कहा कि 2003 के चुनाव में जब मैं मध्य प्रदेश आया था, मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था. दिग्गी युग में अंधेरा था. आज घर-घर में रोशनी है. कांग्रेस के समय कृषि विकास दर तीन प्रतिशत हुआ करती थी, जो आज शिवराज के प्रयासों से 20 प्रतिशत के करीब पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा, ‘‘2003 में प्रति व्यक्ति आय 15 हजार हुआ करती थी, जो आज 80 हजार रूपए तक पहुंच चुकी है. वहीं सकल घरेलू उत्पादन एक लाख करोड़ हुआ करता था, जिसे मुख्यमंत्री चौहान ने सात गुना तक बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है.’’

हाल ही में वायरल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के वीडियो पर राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेता बंद कमरों में मुस्लिम वोटों की बात करते हैं. जातिगत आधार पर समाज को बांटने का काम कांग्रेस कर रही है. हमें कांग्रेस के हथकंडों से सजग रहना होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव जातिगत और वर्ग के आधार पर न होकर इंसाफ और इंसानियत के आधार पर होना चाहिए. बीजेपी सरकार ने बिना भेदभाव के ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ के मूलमंत्र को साकार किया है.

यह भी पढ़ें- कालेधन पर जानकारी देने से PMO ने फिर किया इनकार, सीआईसी का आदेश भी नहीं आया काम अजमेर: राहुल गांधी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत की देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget