एक्सप्लोरर

Chahat Pandey Joins AAP: टेलीविजन स्टार चाहत मणि पांडेय ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, बोलीं- हमारा भी कुछ कर्तव्य है

Chahat Mani Pandey Joins AAP: टीवी अभिनेत्री चाहत मणि पांडेय ने आम आदमी पार्टी में शामिल होते हुए कहा कि वो मध्य प्रदेश के लोगों के लिए काम करना चाहती हैं.

Chahat Mani Pandey Joins AAP: मध्य प्रदेश से भारतीय टीवी जगत की मशूहर अभिनेत्री चाहत मणि पांडेय गुरुवार (29 जून) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गईं. 

आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने टोपी और पटका पहनाकर चाहत मणि पांडेय का पार्टी में स्वागत किया. अभिनेत्री चाहत पांडेय ने कहा कि अपनी जिंदगी के लिए तो सब जी लेते हैं, लेकिन अपने जन्मस्थान मध्य प्रदेश के लिए भी हमारा कुछ कर्तव्य है. आप से जुड़कर मैं उसी फर्ज को निभाना चाहती हूं. 

आप नेता डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश में आप का प्रचार और प्रसार जिस तरीके से बढ़ रहा है, वह अद्भुत है. बीजेपी और कांग्रेस को यहां की जनता ने बहुत बार मौका दिया है. आज स्थिति यह हो गई है कि उनके पास जनता के सामने बोलने को कुछ नहीं है. दोनों सरकारों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रहा है.

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?
पाठक ने दावा किया कि आप को जनता मौका देना चाहती है. हमारा परिवार धीरे-धीरे बढ़ रहा है.  उन्होंने कहा कि चाहत मणि पांडेय से लोग बहुत ज्यादा प्यार करते हैं.  चारो तरफ इनके काम की चर्चा है. इनका मानना है कि मध्य प्रदेश की जनता को इनकी ज्यादा जरूरत है. 

चाहत मणि पांडेय कौन हैं? 
चाहत मणि पांडेय मध्य प्रदेश के दमोह की रहने वाली हैं. वह एक भारतीय टेलीवीजन अभिनेत्री हैं. चाहत ने 2016 में पवित्र बंधन सीरियल के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. इससे उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी.

इसके अलावा चाहत ने हमारी बहू सिल्क, पाखी पारेख, दुर्गा माता की छाया, नथ जेवर या जंजीर आदि कई सीरियलों में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई है. उन्हें 2020-21 में नेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से भी सम्मानित कर चुकी है. चाहत समाज सेविका होने के कारण निस्वार्थ सामाजित सेवा संगठन में दमोह से संरक्षक के तौर पर जुड़ी है. 

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली सरकार में बढ़ेगा आतिशी का कद? इन विभागों का अतिरिक्त प्रभार मिलेगा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Iran War: '80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
'80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
Assam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget