एक्सप्लोरर

तेलंगाना फोन टैपिंग मामला: 2019 के चुनाव में बीआरएस सरकार में हुए बीजेपी नेताओं के फोन टैप, पार्टी का आरोप

जी किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने माफिया की तरह काम करते हुए न केवल नेताओं की बल्कि अधिकारियों और व्यापारियों के फोन भी टैप किए.

तेलंगाना में फोन टैपिंग के आरोपों में दो पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद राज्य में सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार ने उनके नेताओं के फोन टैप कराए थे, जबकि बीआरएस ने पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है.

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना की भाजपा इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी ने मंगलवार (26 मार्च) को फोन टैपिंग के आरोप की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि न केवल नेताओं की बल्कि व्यापारियों और अधिकारियों के भी फोन टैप किए गए थे.

जी किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने माफिया की तरह काम करते हुए न केवल नेताओं की बल्कि अधिकारियों और व्यापारियों के फोन भी टैप किए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में व्यापक कार्रवाई करने का आग्रह किया.

बीआरएस की एक बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर पिछली बीआरएस सरकार के दौरान किए गए फोन टैपिंग की जानकारी कुछ मीडिया चैनलों को चुनिंदा रूप से लीक करके और जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया.

रामाराव ने आरोप लगाया, 'आपने (कांग्रेस सरकार) महिलाओं को 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता का वादा किया था जिसे लागू नहीं किया जा रहा है. आपने वृद्ध लोगों को 4,000 रुपये की पेंशन देने का वादा किया था. यह वहां नहीं है (क्रियान्वयन नहीं किया गया) ... विफलताओं को छिपाने के लिए, आप कह रहे हैं फोन टैप किए गए. आप हमें (फोन टैपिंग का) ब्योरा नहीं दे रहे हैं, लेकिन आप यूट्यूब चैनलों और कुछ मीडिया को लीक कर रहे हैं.' उन्होंने रेवंत रेड्डी को इस मुद्दे की गहन जांच करने और उसके अनुसार कार्रवाई करने की चुनौती दी.

यह भी पढ़ें:-
ED ने TMC नेता महुआ मोइत्रा को भेजा समन, 28 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-म्यांमार में ज़मीन की होगी अदला-बदली? मणिपुर में कैसी होगी प्रतिक्रिया
भारत-म्यांमार में ज़मीन की होगी अदला-बदली? मणिपुर में कैसी होगी प्रतिक्रिया
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget