एक्सप्लोरर

Telangana New CM: तेलंगाना में मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस ने फाइनल किया रेवंत रेड्डी का नाम, 7 दिसंबर को लेंगे शपथ

Who Will Be Telangana CM: तेलंगाना में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद से ही सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा. अब इस पर विराम लग गया है.

Revanth Reddy CM Face: पांच राज्यों में से सिर्फ एक राज्य तेलंगाना में सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के लिए रेवंत रेड्डी का नाम फाइनल किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और आने वाली 7 दिसंबर को वो शपथ ग्रहण करेंगे. उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हैदराबाद में सीएलपी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और सीएम नियुक्त करने का अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया. मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि इसका निर्णय भी ले लिया गया है. हालांकि उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया है. दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता शामिल हुए.

रेवंत रेड्डी का विरोध

तेलंगाना में कांग्रेस के विजय अभियान का चेहरा रहे रेवंत रेड्डी को पार्टी के दिग्गज नेताओं के विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है. राज्य कांग्रेस के नेताओं की ओर से किए विरोध के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कल शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को रद्द भी करना पड़ा. इसके बाद फिर से नए सिरे से चर्चा की गई.

इन नेताओं ने किया रेवंत रेड्डी का विरोध

इन विरोधियों में पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क, पूर्व मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा शामिल हैं. इन लोगों ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार के लंबित मामलों और रेड्डी के लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए रेवंत रेड्डी की स्पष्ट उम्मीदवारी का विरोध किया.

रेड्डी को तब भी एक चुनौती का सामना करना पड़ा था जब उन्हें 2021 में तेलंगाना कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया था. पूर्व टीडीपी नेता पर पद पाने के लिए करोड़ों का भुगतान करने का आरोप लगाया गया था.

तेलंगाना में कांग्रेस का प्रदर्शन

तेलंगाना की कुल 119 सीटों में 64 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. बीआरएस ने 39 और बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है. यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी एक पार्टी को 60 सीटों की जरूरत होती है. कांग्रेस को 39.40 फीसदी, बीआरएस को 37.35 फीसदी और बीजेपी को 13.90 फीसदी वोट मिले हैं.

रेवंत रेड्डी ने कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पी नरेंद्र रेड्डी को 32000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है. विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से ही रेवंत सीएम के रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Election Result 2023: तेलंगाना में आखिरी समय में क्यों रद्द हुआ शपथ ग्रहण समारोह, जानिए कौन-कौन कर रहा रेवंत रेड्डी का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget