तेलंगानाः प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजर्वेशन परीक्षण समिति के अध्यक्ष की जोरदार पिटाई, FIR दर्ज
लोगों ने घेर कर करण श्रीशैलम को बाहर निकाला तभी हमलावर उनके पीछे-पीछे बाहर आ गया. हमलावर ने बाहर भी उन पर लात घूंसे बरसाए..

हैदराबादः राष्ट्रीय अनुसूचित जाति रिजर्वेशन परीक्षण समिति के अध्यक्ष करण श्रीशैलम के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की. घटना हैदराबाद प्रेस क्लब की बताई जा रही है. जिस समय करण श्रीशैलम पर हमला हुआ उस दौरान वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. घटना मंगलवार की बताई जा रही है.
करण श्रीशैलम मंच पर बैठकर प्रेस को संबोधित कर रहे थे तभी सामने से एक युवक वहां पहुंचा और उन पर हमला बोल दिया. जबतक वह कुछ समझ पाते युवक ने ताबड़तोड़ घूसे बरसाए. वहां मौजूद लोगों ने श्रीशैलम को घेर लिया और हमलावर से बचाने की कोशिश करते दिखे.
#WATCH: National SC Reservation Parirakshana Samithi president, Karne Srisailam, attacked during a press conference at Press Club in Hyderabad yesterday. He was speaking on irregularities in Gurukul Pathshala (residential schools for SC/ST in Telangana) pic.twitter.com/e0brXDe1Tt
— ANI (@ANI) 22 May 2019
लोगों ने घेर कर करण श्रीशैलम को बाहर निकाला तभी हमलावर उनके पीछे-पीछे बाहर आ गया. हमलावर ने बाहर भी उन पर लात घूंसे बरसाए. इस दौरान वह गिर गए. बाद में कुछ लोगों ने मिलकर युवक को पकड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ.
घटना के बाद करण श्रीशैलम ने पुलिस में जाकर मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी के स्कॉलर पी अलेक्जेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामला दर्ज होने के बाद स्कॉलर ने भी पुलिस में शिकायत दी. अपने शिकायत में पी अलेक्जेंडर ने कहा है कि करण श्रीशैलम के समर्थकों ने पहले उन पर हमला किया था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
धावक दुती चंद ने कहा- 'बहन कर रही थी ब्लैकमेल इसलिए लोगों को बताई समलैंगिक होने की बात'






















