एक्सप्लोरर

Telangana Elections 2023: 'गारंटी के साथ कह सकता हूं...', तेलंगाना चुनाव से पहले KCR की बड़ी भविष्यवाणी

Telangana Elections: चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी भविष्यवाणी की है, उन्होंने कहा कि इस बार भी राज्य में बीआरएस ही चुनाव जीतेगी.

Telangana Vidhan Sabha Elections 2023: तेलंगाना में इस साल विधानसभा चुनाव होना है. इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने सत्ता में बीआरएस की वापसी को लेकर भविष्यवाणी की है. विधानसभा में चर्चा के दौरान जवाब देते हुए केसीआर ने विश्वास जताते हुए कहा कि बीआरएस चुनाव वाले तेलंगाना में सत्ता में वापस आएगी. राव ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की क्योंकि उसके शासन के दौरान राज्य को सबसे अधिक नुकसान हुआ था.

राव ने कहा, हमने खुद को सीधे तौर पर एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी घोषित कर दिया है. एआईएमआईएम और बीआरएस दोनों मित्रवत पार्टियां हैं. हम साथ रहेंगे और भविष्य में भी रहेंगे. हमें अच्छे परिणाम मिलेंगे जिससे तेलंगाना के लोगों या अल्पसंख्यकों गरीब लोगों को फायदा हो.

'इस बार भी जीतेंगे चुनाव'
चंद्रशेखर राव ने कहा, मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि हम पिछले चुनाव की तुलना में शत-प्रतिशत सात से आठ सीटें अधिक जीतेंगे. इसमें किसी को संदेह करने की जरूरत नहीं है. शासक ईमानदार है तो भगवान और प्रकृति भी आशीर्वाद देंगे. बीआरएस शासन में पिछले 10 सालों के दौरान तेलंगाना अधिक जल विद्युत उत्पादन करने में सक्षम है.

कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना 
कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अनगिनत वादे किए. मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार अब कहती है कि राज्य की वित्तीय स्थिति कुछ चुनावी वादों के अमल करने की स्थिति में नहीं है, जिसके चलते प्रशासन एससी और एसटी फंड को डाइवर्ट करने के बारे में सोच रही है.

कांग्रेस की आलोचना करते हुए राव ने कहा कि राज्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शासन के दौरान 30,000 से 35,000 झीलें गायब हो गईं. 

वोट के लिए मुफ्त चीजें देना हैं संस्कृति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए केसीआर ने कहा कि वोट के लिए मुफ्त चीजें देना रेवड़ी संस्कृति हैं. उसी पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कर्नाटक में हर घर को आधा लीटर दूध मुफ्त देने का वादा किया था.

बीआरएस शासन के दौरान तेलंगाना में बिजली क्षमता की वृद्धि का वर्णन करते हुए राव ने कहा कि राज्य जल्द ही 18,756 मेगावाट की मौजूदा क्षमता के मुकाबले 25,000 मेगावाट स्थापित बिजली क्षमता का लक्ष्य हासिल कर लेगा.

बीआरएस (तब टीआरएस) ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 88 सीटें जीतीं और कई अन्य पार्टी विधायकों के सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के बाद ये बढ़कर 101 हो गई

ये भी पढ़ें- 

Manipur Violence: मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को लगा झटका, बीजेपी की सहयोगी कुकी पीपुल्स एलायंस ने वापस लिया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget