एक्सप्लोरर

हैदराबाद: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 11 दिनों तक पेड़ पर आइसोलेशन बेड बनाकर रहा युवक

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में 18 वर्षीय एक युवा ने परिवार में एक ही घर होने कारण पेड़ के ऊपर अपना आइसोलेशन बेड बना लिया. प्रशासन या गांव का कोई आदमी उसकी हालचाल जानने नहीं आया. वह 11 दिनों बाद अपने घर लौट सका. 

कोरोना ने गरीबों पर सबसे ज्यादा कहर बरपाया है. अस्पतालों में जगह नहीं है. जहां जगह है वहां अमीरों की प्राथमिकता है. गरीबों के लिए अपना घर या खुला आसमान ही कोविड केयर सेंटर है या कोविड आइसोलेशन वार्ड. ऐसा ही दिल को दर्द पहुंचाने वाला एक मामला सामने आया है. एक 18 साल के युवा का टेस्ट पॉजिटिव आया. उसके पिता के पास एक ही घर था. परिवार में पांच लोग उसी घर में रहते थे. उसने अपने घर से सात किलोमीटर दूर एक पेड़ को अपना आशियाना बना लिया और 11 दिनों तक उसी पेड़ के ऊपर खाट लगाकर आइसोलेशन में रहा. जब टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गई तब वह वहां से घर आया.

शिवा के पास कोई विकल्प नहीं था
यह मामला तेलंगाना के नलगोंडा जिले का है. जनजातिय बहुल कोंथानंदीकोंडा का रामावत शिवा नाइक बीमार पड़ गया. 4 मई को उसने कोविड-19 टेस्ट कराया. रिपोर्ट पॉजिटिव आई. उसने अपने घर से सात किलोमीटर दूर एक पेड़ के ऊपर खाट को फिट कर दिया और वहीं आइसोलेशन के 11 दिन बिताए. जब टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गई तब एक दिन बाद वह घर लौटा. शिवा ने कहा, मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. घर में मेरे अलावा मां, पिताजी, बहन और भाई हैं. हम सभी को एक ही घर में रहना पड़ता. अगर हम उसी घर में रहते तो सभी कोरोना संक्रमित हो जाते. इसलिए हमने वहां से निकलने का फैसला किया.  

किसी ने भी वहां से निकालने की कोशिश नहीं की
शिवा ने बताया कि पॉजिटिव होने के बाद पहला दिन उसने घर के बाहर ही बिताया. इसके बाद उसके दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों न अपनी चारपाई को पेड़ के ऊपर लटका दें. इसके बाद उसने अपने घर से सात किलोमीटर दूर अपनी चारपाई को पेड़ के ऊपर फिट कर दिया. इससे उसके घर के लोग सुरक्षित हो जाते. शिवा ने कहा, मेरे गांव में कम से कम 50 लोग कोरोना से संक्रमित है. सभी आइसोलेशन के लिए जूझ रहे हैं क्योंकि सभी के पास घर में रहने की दिक्कतें हैं. अगर आसपास आइसोलेशन सेंटर बना दिए जाए तो मेरी जैसी परेशानी किसी को नहीं होगी. उन्होंने कहा कि मैं 11 दिनों तक पेड़ पर रहा लेकिन किसी ने भी मुझतक आने की जहमत नहीं उठाई. अस्पताल ले जाने की बात तो दूर है. शिवा हैदराबाद के पतनचारू कॉलेज से बीए कर रहे हैं. उसने आइसोलेशन के अपने समय को किताब पढ़कर और संगीत सुनकर बिताया. शिवा का गांव कोथानंदीकोंडा हैदराबाद से 166 किलोमीटर की दूरी पर है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शपथ के दो दिन बाद कर्नाटक में मंत्री रामलिंगा ने दिया इस्तीफा, जानें CM सिद्धारमैया ने क्या दिया रिएक्शन?
शपथ के दो दिन बाद कर्नाटक में मंत्री रामलिंगा का इस्तीफा, जानें CM सिद्धारमैया का रिएक्शन
‘झारखंड में भी कांग्रेस जीतेगी’, राज्यसभा सीट को लेकर JMM के साथ तनातनी के बीच पवन खेड़ा का बड़ा बयान
‘झारखंड में भी कांग्रेस जीतेगी’, राज्यसभा सीट पर JMM संग तनातनी के बीच पवन खेड़ा का बड़ा बयान
Firhad Hakim Resignation: 'यह सिर्फ कुर्सी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है', मेयर पद छोड़ने के बाद भावुक हुए फिरहाद हकीम
'ये सिर्फ कुर्सी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है', मेयर पद छोड़ने के बाद भावुक ममता के करीबी फिरहाद हकीम
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते

वीडियोज

Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Embed widget