एक्सप्लोरर

KCR On Sharad Pawar: तेलंगाना के सीएम KCR का शरद पवार पर तीखा हमला, '...इसीलिए मैं इन लोगों को पागल कहता हूं'

KCR Attacks Sharad Pawar: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर हमला बोलते हुए एनसीपी नेताओं को पागल करार दिया है.

KCR Slams Sharad Pawar: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर तीखा हमला बोला है. केसीआर ने परोक्ष रूप से शरद पवार के भतीजे अजित पवार के बीजेपी-शिवसेना गठबंधन वाली सरकार में शामिल होने का जिक्र करते हुए एनसीपी नेताओं को 'पागल' तक करार दे दिया है. 

केसीआर ने कहा, ''शरद पवार कांग्रेस के साथ गठबंधन में थे, उन्होंने मुझे बीजेपी की 'बी' टीम कहा था, अब वह बीजेपी सरकार में शामिल हो गए हैं. इसीलिए मैं इन लोगों को पागल कहता हूं.''

महाराष्ट्र की राजनीति में किस्मत आजमा रही BRS

बता दें कि केसीआर की पार्टी बीआरएस महाराष्ट्र की राजनीति में भी किस्मत आजमा रही है. पिछले कुछ महीनों में पार्टी ने कई कार्यक्रम किए हैं. उन्होंने अपनी पार्टी 'भारत राष्ट्र समिति' की विस्तार योजना के तहत इसी साल जून महीने के आखिर में महाराष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा की थी और पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में दर्शन भी किए थे.

उस दौरान केसीआर का 600 से ज्यादा वाहनों वाला काफिला बेहद चर्चा का विषय रहा था, जिसमें कैबिनेट सहयोगी, सांसद, विधायक, एमएलसी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे. उस दौरान एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने उन पर वार किया था.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने तब कहा था कि वाहनों की संख्या के मामले में केसीआर की ओर से ताकत दिखाने का प्रयास चिंताजनक है. बेहतर होता अगर उनकी यात्रा दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होती.

नाना पटोले ने बोला था हमला

उसी दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा था कि तेलंगाना के सीएम केसीआर की पार्टी बीआरएस बीजेपी की 'बी' टीम है और कोशिशों के बावजूद उसका महाराष्ट्र की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा था कि किसी को राजनीतिक फायदे के लिए पंढरपुर की यात्रा नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- BRS Candidates List: तेलंगाना चुनाव के लिए BRS ने जारी की 115 उम्मीदवारों की लिस्ट, 2 सीटों से लड़ेंगे सीएम केसीआर

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget