एक्सप्लोरर

‘उपचुनाव जल्द होने की संभावना नहीं’, जुबली हिल्स विधानसभा सीट को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी का बयान

तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर अभी शीघ्र उपचुनाव होने की संभावना नहीं है. अगले एक-दो महीनों में इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की जाएगी.

Telangana CEO on Jubilee Hills By-Election: तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) सी. सुदर्शन रेड्डी ने जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर अभी शीघ्र उपचुनाव होने की संभावना नहीं है. अगले एक-दो महीनों में इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की जाएगी. बीआरकेआर (BRKR) भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए रेड्डी ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने अन्य राज्यों में उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की है, लेकिन जुबली हिल्स अभी इस सूची में शामिल नहीं है. यह सीट पूर्व विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद खाली हुई थी.

हमने ECI को भेज दिया है विधानसभा का गजट नोटिफिकेशन- रेड्डी

रेड्डी ने कहा, "हमने विधानसभा का गजट नोटिफिकेशन ECI को भेज दिया है. अब आयोग को फैसला लेना है. फिलहाल, यहां उपचुनाव होने की संभावना नहीं दिख रही." इसके साथ ही, उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सुविधा को बेहतर बनाने के लिए भारतीय चुनाव आयोग की 21 नई पहलों के बारे में जानकारी दी.

अब 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर वोटरों की संख्या

मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने कहा कि अब प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की संख्या 1,500 से घटाकर 1,200 कर दी गई है. इसके साथ हाई-राइज और गेटेड कम्युनिटी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में अधिक पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. मतदाताओं को सुविधा देने के लिए पोलिंग स्टेशन उनके घर से 2 किमी के दायरे में होंगे. इसके अलावा, पोलिंग बूथ के बाहर मोबाइल फोन जमा करने के लिए विशेष जोन बनाए जाएंगे. चुनाव प्रचार के लिए बूथ की दूरी 200 मीटर से घटाकर 100 मीटर कर दी गई है.

ECI ने तकनीकि सुधार के लिए लॉन्च किया ‘ECInet’ प्लेटफॉर्म

भारतीय चुनाव आयोग ने तकनीकी सुधार के तहत 'ECInet' नाम का एकीकृत प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो चुनाव आयोग के 40 से अधिक सेवाओं और एप्लिकेशन्स को जोड़ेगा. इसके अलावा, रजिस्ट्रार जनरल की मृत्यु रिकॉर्ड के साथ इंटीग्रेशन करके मृत मतदाताओं को स्वचालित रूप से सूची से हटाया जाएगा. साथ ही, देशभर में डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र (EPIC) की सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि हर मतदाता का एक ही वोटर आईडी सुनिश्चित हो सके. हैदराबाद के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि ये सभी उपाय चुनाव प्रक्रिया को सुगम बनाने और मतदाताओं की भागीदारी व विश्वास बढ़ाने के लिए किए गए हैं.

(रिपोर्ट- शेख मोहसिन)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget