एक्सप्लोरर

Hijab Controversy में लोगों ने Irfan Pathan को घसीटा, पत्नी Safa हिजाब में नजर आईं तो हुए ट्रोल

Irfan Pathan: इरफान पठान ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी पत्नी सफा बैग हिजाब में नजर आ रही हैं और यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर को कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद से जोड़ दिया. 

Irfan Pathan Safa Baig Photo: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने परिवार की एक फोटो शेयर करके यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं. इरफान पठान ने एयरपोर्ट की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह हैं, उनकी पत्नी सफा बैग और उनके दोनों बेटे हैं. फोटो में इरफान की पत्नी सफा बैग हिजाब में नजर आ रही हैं और यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर को कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद से जोड़ दिया. 

बता दें कि इरफान सफा के साथ जो भी फोटो शेयर करते हैं उसमें उनकी पत्नी हिजाब या बुर्के में नजर आती हैं. उनकी तस्वीरों पर यूजर्स पहले भी कमेंट कर चुके हैं, लेकिन इस बार उसे कर्नाटक में हिजाब को लेकर छिड़े विवाद से जोड़ दिया है. एक यूजर ने लिखा, 'इरफान भाई तुमसे यह उम्मीद नहीं थी. गलत चीजों का समर्थन न करें. किसी को भी जो चाहता है, उसे करना चाहिए, लेकिन किसी भी धर्म को आज के युग में कुछ पहनने के लिए मजूबर करना गलत है. हमें समय के साथ अपने को विकसित करना चाहिए.'

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बुर्का पहनो किसी को ऐतराज नहीं है, पर स्कूल में बुर्का पहन के जाना गलत है, क्योंकि स्कूल यूनिफॉर्म में कुछ गलत नहीं होता है. सब समान होते हैं.' इरफान पठान साल 2016 में सफा से शादी किए थे. सफा पेशे से मॉडल रही हैं. इरफान और सफा के दो बेटे हैं. 


Hijab Controversy में लोगों ने Irfan Pathan को घसीटा, पत्नी Safa हिजाब में नजर आईं तो हुए ट्रोल

पिछले साल भी हुआ था विवाद 

सफा की फोटो को लेकर पहली बार इरफान यूजर्स के निशाने पर नहीं आए हैं. पिछले साल मई में इरफान ने सफा और अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें सफा के चेहरे को ब्लर किया गया था. सफा की ब्लर फोटो पर यूजर्स ने इरफान पर निशाना साधा था. बाद में इरफान ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि मेरी पत्नी ने अपनी पसंद से तस्वीर में अपने चेहरे को ब्लर किया है और हां, मैं उसका मालिक नहीं, उसका साथी हूं.

क्या है हिजाब विवाद 

कर्नाटक में छिड़े हिजाब विवाद की बात करें तो गवर्नमेंट पीयू कॉलेज फॉर विमेन में छात्राओं को हिजाब पहन कर आने से रोक दिया गया था. छात्राओं ने कॉलेज के फैसले को मानने से मना कर दिया था और हाई कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर कर दी. छात्राओं ने इस फैसले के विरोध में कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया. बाद में कुछ हिंदू छात्र भगवा पटका पहन कर कॉलेज में पहुंच गए. विवाद को बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज को बंद कर दिया. 

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Election: ‘कांग्रेस की नीति रही है सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट’- अल्मोड़ा की रैली में बोले पीएम मोदी

Unnao Murder Case: कभी उन्नाव में दुष्कर्म मामले पर घिरी थी बीजेपी, अब दलित युवती के मर्डर केस में हो रही सपा की किरकिरी

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget