एक्सप्लोरर

Teachers Day 2020: जानिए हर साल 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस

इस साल कोरोना महामारी के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं तो ऑनलाइन ही शिक्षक दिवस मनाया जाएगा. हर साल शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते हैं.

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने का रिवाज है. यह परंपरा 1962 से चली आ रही है. देश के पहले उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई. पांच सितंबर को ही राधाकृष्णन की जयंती होती है.
पढ़ें सर्वपल्ली राधाकृष्णन का संघर्षशील सफर
तमिलनाडु में 1988 में जन्मे सर्वपल्ली राधाकृष्णन मद्रास के प्रेसीडेंसी कॉलेज से अध्यापन का कार्य शुरू किया. आगे चलकर मैसूर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हुए और फिर देश के कई विश्वविद्यालयों में शिक्षण कार्य किया। 1939 से लेकर 1948 तक वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीचयू) के कुलपति भी रहे. वे एक दर्शनशास्त्री, भारतीय संस्कृति के संवाहक और आस्थावान हिंदू विचारक थे.
उन्होंने 1902 में मैट्रिक स्तर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की. शुरुआत से ही पढ़ाई में कुशल होने के चलते क्रिश्चियन कॉलेज मद्रास ने उनकी विशेष योग्यता के कारण छात्रवृत्ति प्रदान की. डॉ राधाकृष्णन ने 1916 में दर्शन शास्त्र में मास्टर्स किया और मद्रास रेजीडेंसी कॉलेज में इसी विषय के सहायक प्राध्यापक का पद संभाला.
करीब तीन दशक तक अध्यापन कार्य करने वाले राधाकृष्णन ने भारत की आजादी के बाद यूनिस्को में देश का प्रतिनिधित्व किया. इसके अलावा वे 1949 से लेकर 1952 तक सोवियत संघ में भारत के राजदूत रहे. वर्ष 1952 में उन्हें देश का पहला उपराष्ट्रपति बनाया गया. जवाहर लाल नेहरू सरकार ने उन्हें साल 1954 में भारत रत्न देकर सम्मानित किया था. देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के उत्तराधिकारी के तौर पर उन्हें 1962 में उन्हें देश का दूसरा राष्ट्रपति चुना गया.
5 अक्टूबर को मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस
वहीं अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस का आयोजन हर साल 5 अक्टूबर को होता है. इसके अलावा कई देशों में अलग-अलग दिन भी शिक्षक दिवस मनाया जाता है. सिंगापुर में सितंबर के पहले शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जबकि चीन में 10 सितंबर को ही यह दिवस मनाया जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget