एक्सप्लोरर

जल्लीकट्टू: रजनीकांत, कमल हसन समर्थन में उतरे, हिरासत में लिए गए स्टालिन

चेन्नई: सांड़ों पर काबू पाने के खेल जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु में आंदोलन और तेज हो गया है. चेन्नई के मरीना बीच समेत पुरे राज्य में लाखों लोग विरोध-प्रदर्शन में जुटे हैं.

उधर फिल्म इंडस्ट्री भी इन समर्थकों के पक्ष में आज भूख हड़ताल पर बैठी. सुपरस्टार रजनीकांत, प्रभु देवा, कमल हासन, धनुष, अजित समेत कई शख्सियत इस प्रदर्शन में जुटी. राज्य में कई संगठनों ने आज बंध का ऐलान किया है. उधर रहमान भी शाम को अपने घर में पानी के साथ इस व्रत को खोलेंगे. सुबह डीएमके के वर्किंग प्रेजिडेंट स्टॅलिन और तमाम कैडर्स ने भी जल्लीकट्टू पर लगे प्रतिबन्ध के खिलाफ रेल रोककर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में स्टॅलिन, कनिमोझी को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया.

स्टॅलिन ने कहा कि "हम जल्लीकट्टू पर विभिन्न विरोध-प्रदर्शनों का अगुवाई कर रहें हैं. युवाओं का सहयोग सराहनीय है. साथ ही इस मुद्दे पर तमिलनाडु मुख्यमंत्री का ताजा बयान राहत देने वाला है." उधर तमिनाडु मुख्यमंत्री, पनीरसेल्वम ने कहा कि हमें उम्मीद है कि शाम तक अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा. पन्नीरसेल्वम ने कहा "हम इस बात की भी उम्मीद करते है कि परसों तक इस अध्यादेश की अधिसूचना भी जारी हो जाएगी.'' साथ ही कहा कि वे खुद जल्लीकट्टू खेल के आयोजन का शुभारंभ करेंगे.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव पर विचार करने को स्वीकार कर लिया है. केंद्र और तमिलनाडु सरकार बातचीत कर रही है. जल्लीकट्टू पर अभी सरकार के सामने सभी विकल्प है. सुप्रीम कोर्ट से सरकार ने आग्रह किया कि जल्लीकट्टू पर एक हफ्ते तक कोई फैसला न जारी किया क्योंकि मामला अभी काफी गर्म है, जिसपर सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया.

जल्लीकट्टू पर रोक के विरोध में डीमके कार्यकर्ता कल एक दिन का उपवास रखेंगे. एआईडीएमके सांसद कल दोपहर दो बजे जल्लीकट्टू मुद्दे पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात करेंगे.

क्या है जल्लीकट्टू?

इस खेल को लेकर हो रहे प्रदर्शन से जल्लीकट्टू ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर ली हैं. ऐसे में बताते है आपको कि "यह खेल आखिर है क्या" और "जल्लीकट्टू का मतलब क्या होता है"? तमिल भाषा जानने वालों का कहना है कि 'जल्ली' शब्द दरअसल 'सल्ली' से आया है जिसका मतलब होता है 'सिक्के' और कट्टू का अर्थ है 'बांधा हुआ.'

जल्लीकट्टू सांडों का खेल है जिसमें उसके सींग पर कपड़ा बांधा जाता है. जो खिलाड़ी सांड के सींग पर बांधे हुए इस कपड़े को निकाल लेता है उसे ईनाम के रूप में सिक्के या पैसे मिलते हैं. इसलिए इस खेल को जल्लीकट्टू के नाम से जाना जाता है.

इस बीच चेन्नई के मरीना बीच पर हज़ारों की संख्या में युवक जुट चुके है और मांग यहीं कि जल्लीकट्टू पर से प्रतिबन्ध हटाया जाया. युवा एक और जहां अपने कल्चर को बचाने के लिए सड़कों पर उत्तर आये है. ख़ास बात ये कि यहां केवल प्रदर्शन है कोई चेहरा नहीं. तो दूसरी और वोट के पीछे भागने वाले राजनेता अब बैलों के पीछे अपनी राजनितिक रोटी सेकने के लिए भागते नज़र आ रहे हैं. देखना होगा कि कब सरकार इस का कोई हल निकालती और कब इस मुद्दे पर ये प्रदर्शन ख़त्म होगा ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget