एक्सप्लोरर

तमिलनाडु चुनाव: इस उम्मीदवार ने एक हेलीकॉप्टर, 1 करोड़ रुपये कैश, तीन मंजिला घर, चांद की सैर कराने का किया वादा

थुलम सरवनन तमिलनाडु के मदुरै निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. वह एक गरीब परिवार से आते हैं. उन्होंने ईमानदार राजनीति को आगे बढ़ाने की पहल के तहत जनता से अनोखे वादे किए हैं.

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए हैं. उम्मीदवार ने अपने क्षेत्र के हर घर के लिए एक मिनी हेलीकॉप्टर, एक करोड़ रुपये सालाना डिपोजिट, शादियों में सोने के जेवरात, तीन मंजिला घर देने का वादा किया है. यही नहीं शख्स ने अपने चुनावी घोषणापत्र में मतदाताओं को चांद पर सफर कराने का वादा भी किया है.

इसके अलावा उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रॉकेट लॉन्च पैड, इलाके को ठंडा रखने के लिए 300 फुट ऊंचा कृत्रिम बर्फ का पहाड़, गृहिणियों के काम का बोझ कम करने के लिए एक रोबोट देने का भी वादा किया है. लेकिन ये सिर्फ उनके अभियान का एक हिस्सा है.

20 हजार रुपये उधार लेकर भरा नामांकन

थुलम सरवनन एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जो 6 अप्रैल को तमिलनाडु के मदुरै निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. अपने इन वादों की वजह से थुलम अपने क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं. एनडीटीवी से बातचीत में थुलम सरवनन ने कहा, "मेरा उद्देश्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावी मैदान में उतारे जा रहे उम्मीदवारों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है. मैं चाहता हूं कि पार्टियां अच्छे उम्मीदवार चुनें, जो साधारण विनम्र लोग हों. साथ ही नेताओं के बड़े वादों को उजागर करना भी मेरा उद्देश्य है."

आपको बता दें, सरवनन अपने गरीब बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं. उन्होंने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 20 हजार रुपये उधार पर लिए हैं. थुलम सरवनन ने अपना चुनाव चिन्ह कचरे का बॉक्स रखा है. अपनी एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मदुरै दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के प्रिय मतदाताओं, बिना रिश्वत, बिना भ्रष्टाचार के ईमानदार राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए कचरे के डिब्बे को वोट दीजिए."

सरवनन ने असल में राजनेताओं का असली चेहरा दिखाया है. सरवनन का कहना है कि जिस तरह चुनाव के दौरान कुछ राजनीतिक पार्टियां और नेता मतदाताओं को किसी वस्तु या पैसों का लालच देते हैं. लेकिन कोई भी स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी या गारंटी से रोजगार देने का वादा नहीं करता है. ऐसे नेताओं की राजनिति प्रदूषित हो चुकी है. चुनाव के दौरान नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए  सिर्फ लालच देते हैं, जिस वजह से वह सही नेता का चुनाव नहीं कर पाते हैं.

बता दें, तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं. यहां अभी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) की सरकार है और इ पलानीस्वामी मुख्यमंत्री हैं. पिछले चुनाव में AIADMK ने 136 और मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने 89 सीटें जीती थीं. यहां बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए.

ये भी पढ़ें- Poll Of Opinion Polls: जानिए चार चैनलों के ओपिनियन पोल्स के मुताबिक बंगाल में किसकी बन सकती है सरकार देशमुख विवाद: संजय राउत बोले- राज्यपाल के पास हमारे लिए वक्त नहीं, वह बीजेपी की खातिरदारी में बिज़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget