एक्सप्लोरर

सिसोदिया पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप, ट्वीट कर मोदी को दी चेतावनी

नई दिल्ली: पंजाब में चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम के खिलाफ जांच भी शुरू हो गई है. सिसोदिया पर टॉक टू एके कैंपेन में सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप है. सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा है- ‘’स्वागत है मोदी जी! आइए मैदान में. कल सुबह आपकी सीबीआई का अपने घर और दफ्तर में इंतज़ार करूंगा. देखते हैं कितना जोर है आपके बाजुए कातिल में.’’   ‘टॉक टू एके’ से जुड़ी कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई ने सिसोदिया और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज कर ली है. दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग की शिकायत पर प्राथमिक जांच दर्ज की गई है. शिकायत में आरोप है कि दिल्ली सरकार ने ‘टॉक टू एके’ को बढ़ावा देने के लिए एक जानी-मानी जनसंपर्क कंपनी के परामर्शदाता को नियुक्त किया था और इस कार्य के लिए डेढ़ करोड़ रूपये का एक प्रस्ताव तैयार किया गया था. इसमें साथ ही कहा गया है कि प्रधान सचिव की आपत्तियों के बावजूद सरकार ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाया और सलाहकार ने राशि को खर्च किया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इन आरोपों की जांच और सिसोदिया और अन्य लोगों की इस मामले में कथित भूमिका का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच दर्ज की है. इसके बाद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘‘वाह रे मोदी जी. रिश्वत खाओ खुद और केस करो हम पे. चोरी और सीनाजोरी.’’ केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मोदी जी, इसीलिए मैं आपको कायर बोलता हूं. गोवा और पंजाब में हार रहे हो तो सीबीआई का गेम शुरू कर दिया ?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है मोदी जी बिल्कुल पगला गये हैं. देश के पीएम को बस यही काम रह गया है. हाथ धोकर पीछे पड़ गये हैं.’’ केजरीवाल को जिताने विदेश से आए लोग वहीं, चुनाव में जीत के लिए हर पार्टी जोर लगा रही है. केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने बीती रात दो विमान से एनआरई समर्थक पहुंचे. दिल्ली एयरपोर्ट पर 167 लोगों का जोरदार स्वागत किया गया. ये लोग पंजाब चुनाव में केजरीवाल की पार्टी को चुनाव जिताने के लिए पहुंचे हैं. इन लोगों के स्वागत में मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास भी मौजूद थे. दरअसल खास पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चलो पंजाब मिशन चला रखा है, जिसमें विदेश से अपने समर्थकों को बुलाकर चुनाव प्रचार में लगाया जाएगा. विदेश से आए सभी लोग आज पंजाब पहुंचेंगे और चुनाव खत्म होने तक केजरीवाल के पक्ष में हवा बनाएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget