एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में लहराते तालिबानी परचम से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी, भारत में आतंकी हमलों को लेकर चिंताएं बढ़ीं

भारत ने अफगानिस्तान के हालात के मद्देनजर अपनी सभी सुरक्षा एजेंसियों को आगाह कर चौकन्ना रहने के लिए कहा है. ताकि हर छोटी बड़ी हरकत की निगरानी की जा सके.

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में लहराते तालिबानी परचम ने भारत की पेशानी पर आतंकी हमलों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. अफगानिस्तान का घटनाक्रम दूसरे विश्वयुद्ध के बाद का पहला ऐसा मामला है जिसने एक कट्टरपंथी इस्लामिक जेहादी संगठन के हाथ में मुल्क दे दिया है. साथ ही पाकिस्तान का मजबूत प्रभाव भी अफगानिस्तान की बिसात पर भारत की मुश्किलों को और पेचीदा बनाता है. 

सूत्रों के मुताबिक बीते 6 महीनों में यह रिपोर्ट लगातार मिलती रही हैं कि पाकिस्तान ने अपने यहां वजीरिस्तान इलाके में मौजूद आतंकी संगठनों को अफगानिस्तान पहुंचाया है. इसमें लश्कर-ए-तोयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसी तंजीमों के आतंकी भी शामिल है. ध्यान रहे कि 90 के दशक में जैश के पूर्ववर्ती संगठन हरकत उल मुजाहिदीन का अफगानिस्खोतान के खोस्त के इलाके में आतंकी प्रशिक्षण कैंप था. वहां कई कश्मीरी युवाओं को भी भेजा गया. 

भारत पर किसी हमले की संभालना से इनकार नहीं किया जा सकता

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मौजूदा दौर में भारतीय हितों के खिलाफ किसी हमले की संभालना से इनकार नहीं किया जा सकता है. आतंकी समूह जहां अपनी ताकत बढ़ाने के लिए किसी हमले को अंजाम दे सकते हैं. वहीं तालिबान और भारत के बीच किसी तरह के संवाद और संबंध की संभावना को खत्म करने के लिए भी इस तरह के हमले का सहारा लिया जा सकता है. 

इस बीच भारत ने अफगानिस्तान के हालात के मद्देनजर अपनी सभी सुरक्षा एजेंसियों को आगाह कर चौकन्ना रहने के लिए कहा है. ताकि हर छोटी बड़ी हरकत की निगरानी की जा सके. सूत्रों के अनुसार इस बात की रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं कि तालिबान के साथ लड़ने गए पाक आतंकी जहां अब सत्ता में हिस्सेदारी तलाश रहे हैं. वहीं उन्होंने काबुल समेत अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में अपनी वसूली चौकियां भी बना ली हैं. 

हालांकि बीते दो दशकों के दौरान स्थिति काफी बदली है. उच्च पदस्थ सूत्रों का दावा है कि भारत में आतंकी हमलों को नाकाम करने की क्षमता पहले के मुकाबले कहीं अधिक है. हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आतंकी फिर भी कुछ हरकतों को अंजाम देने में कामयाब हो सकते हैं. लेकिन जम्मू-कश्मीर या भारत के किसी अन्य भाग को अलग करना उनके लिए असंभव है. 

ये भी पढ़ें-
तालिबान ने अफगानिस्तान में महिला एंकरों पर लगाया बैन, अब तालिबानी एंकर पढ़ेंगे टीवी पर न्यूज

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ झूठ पर झूठ बोलते रहे 4 अमेरिकी राष्ट्रपति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget