एक्सप्लोरर

'आतंक का माहौल बना रही टीएमसी, बाकी राज्यों के साथ नहीं कराएं बंगाल चुनाव', शुभेंदु अधिकारी ने इलेक्शन कमीशन से की अपील

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों पर अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया.

West Bengal: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार (30 मई 2025) को निर्वाचन आयोग से पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव अन्य राज्यों के साथ नहीं कराने का आग्रह किया. उन्होंने ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आतंक का माहौल बनाने का आरोप लगाया.

'पीएम की रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला'

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों पर गुरुवार को अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल समर्थित गुंडों ने 34 वाहनों में तोड़फोड़ की और बीजेपी के 22 कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने से रोका जा सके.

बाकी राज्यों के साथ चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाया

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तृणमूल नेताओं की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली भाषा धमकी भरी और अलोकतांत्रिक है. इन परिस्थितियों में पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं.” उन्होंने निर्वाचन आयोग से राज्य विधानसभा चुनाव को असम, बिहार या केरल में होने वाले चुनावों के साथ नहीं कराने का आग्रह किया.

टीएमसी सरकार पर बीजेपी का आरोप

पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक नेता स्मार्ट मीटर लगाने में शामिल निजी एजेंसियों से कमीशन ले रहे हैं और दावा किया कि ये उपकरण उपयोगकर्ताओं से 12 के बजाय 13 महीने का शुल्क लेते हैं. हालांकि, इस आरोप के समर्थन में उन्होंने कोई साक्ष्य नहीं पेश किया. अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस संबंध में जन सभाएं और जागरूकता अभियान आयोजित करेंगे तथा बीजेपी विधायक विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे.’’

ये भी पढ़ें : 'रातों रात लोगों को भेज रहे बांग्लादेश', मां को असम पुलिस से छुड़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुस्लिम शख्स ने कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget