एक्सप्लोरर

'NIA करे अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की जांच', बोले शुभेंदु अधिकारी

West Bengal: भारतीय जनता पार्टी के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “सभी सबूत नष्ट होने से पहले राज्य सरकार को घटना की जांच तत्काल एनआईए को सौंप देनी चाहिए.

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर 24 परगना जिले में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) से कराने की सोमवार को मांग की. BJP विधायकों ने रविवार को हुई इस घटना के विरोध में सोमवार को विधानसभा से वॉकआउट किया.

अधिकारी ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “सभी सबूत नष्ट होने से पहले राज्य सरकार को घटना की जांच तत्काल NIA को सौंप देनी चाहिए. हमने कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष एक याचिका भी दाखिल की है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है.”

नेता ने बताया विस्फोट का कारण

BJP नेता ने यह भी कहा कि विस्फोट इतना तीव्र था कि आसपास के घरों की कंक्रीट की छतों को गंभीर नुकसान पहुंचा. उन्होंने दावा किया, “आरडीएक्स विस्फोटक के इस्तेमाल के कारण विस्फोट की तीव्रता काफी अधिक थी.” पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में यूनिट के मालिक और उसके बेटे सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस विस्फोट के संबंध में फैक्टरी के मालिक के साझेदार को गिरफ्तार किया है.अधिकारी ने यह भी कहा कि जब एगरा में इसी तरह का विस्फोट हुआ था, तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय करने के लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक दल बनाया जाएगा.

शुभेंदु अधिकारी ने पूछा सवाल

BJP नेता ने सवाल किया, “राज्य सरकार जो उपाय करने वाली थी, उनका क्या हुआ? ”पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मई में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी. अधिकारी ने यह भी दावा किया कि विस्फोट में मारे गए सभी लोग पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े हुए थे. उन्होंने कहा कि जब तक आरोपों पर विस्फोटक अधिनियम की धाराएं लागू नहीं की जातीं, तब तक केंद्र सरकार घटना का स्वत: संज्ञान लेकर इसकी जांच एनआईए को नहीं सौंप सकती.

यह भी पढें : West Bengal: 'क्या गारंटी आप घर में बंदूक नहीं रख रहे?' ED की रेड पर भड़कीं ममता बनर्जी, पीएम मोदी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget