एक्सप्लोरर

सुषमा स्वराज का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- लोकसभा में हंगामा करके ओछी राजनीति की हदें पार कर दीं

विदेश मंत्री ने बताया, ''जिन 38 लोगों के शव मिलें हैं उनमें पंजाब के 27, हिमाचल के 4, बिहार के 6, पं बंगाल के 2 नागरिक हैं. जिस एक व्यक्ति का डीएनए पूरी तरह मैच नहीं हुआ है वो बिहार का है, उसका नाम राजू यादव है.''

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में जानकारी दी कि 2014 में इराक के मोसुल शहर से लापता हुए 39 भारतीयों की हत्या कर दी गई. विदेश मंत्री लोकसभा में हंगामे की वजह से बयान नहीं दे पाईं. इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील मुद्दे पर हंगामा करके कांग्रेस ने ओछी राजनीति की सारी हदें पार कर दीं.

राज्यसभा में सभी बहुत शालीनता से मेरी बात सुनी विदेश मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''राज्यसभा में इराक के मुद्दे पर बोलना चाहती थी लेकिन जिस तरह से संसद चल रही थी एक अनिश्चितता थी कि शायद आज बोलने ना दिया जाए. सुबह जब मैंने वैंकेया जी से बात की, उन्होंने कहा कि मैं नेताओं से बात करूंगा कि इतने संजीदा विषय पर सभी बात को सुनेंगे. राज्यसभा में सभी ने बहुत शालीनता से मेरी बात सुनी और मेरे कहने पर मौन भी रखा.''

लोकसभा में सभी ने कहा- हम हंगामा नहीं करेंगे उन्होंने कहा, ''मुझे लगा कि ऐसे ही मेरी बात लोकसभा में भी सुनी जाएगी. मैं राज्यसभा से सीधे लोकसभा स्पीकर के पास गई. मैंने उनसे कहा कि राज्यसभा की तरह ही अगर आप लोकसभा में हंगामा कर रहे सांसदों से बात कर लें और मैं शांति से अपनी बात रख पाऊं. उन्होंने सभी से बात करवाई, सभी ने कहा कि हम दीर्घा में तो जरूर रहेंगे लेकिन हंगामा नहीं करेंगे और अपने प्ले कार्ड नीचे कर लेंगे.''

ज्योतिरादित्य के नेतृत्व में कांग्रेस ने हंगामा किया विदेश मंत्री ने कहा, ''आज लोकसभा में जो हुआ सबने देखा, जिन लोगों ने हामी भरी थी वो सभी चुप थे, नारा नहीं लगा रहे थे. आज लोकसभा में हंगामे का नेतृत्व कांग्रेस ने किया. ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने खुद इसका नेतृत्व किया. पूरी कार्यवाही में स्पीकर साहिबा ने कई बार कहा कि क्या संवेदनहीनता समाप्त हो गई है. वो बार-बार ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की तरफ इशारा भी कर रही थीं कि आप तो बैठिए.''

कांग्रेस ने ओछी राजनीति की हदें पार कर दीं विदेश मंत्री ने कहा, ''अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस इतने दिन से चुप थी. उनका स्टैंड है कि हम इस पर चर्चा चाहते हैं. लेकिन जब चार साल के प्रयासों का पटाक्षेप हो रहा था तब कांग्रेस ने हंगामे का बीड़ा उठाया. कांग्रेस का आज का व्यवहार ओछी राजनीति की सारी हदें पार कर दीं.''

उन्होंने कहा, ''मैंने दो बार दोनों सदन में यह बात पूछी कि आप बताइए कि जांच जारी रखें कि लापता मानकर मृत घोषित कर दें. सभी ने कहा कि आप अपनी जांच जारी रखें. कांग्रेस या कोई भी जांच में हमारी मदद नहीं कर सकता था. मेरा मन सिर्फ इस बात से दुखी है कि इतने संवेदनशील मामले पर आज उन्होंने लोकसभा में बात नहीं रखने दी."

सिर्फ एक व्यक्ति की बात मानकर जांच बंद नहीं कर सकते थे विदेश मंत्री ने कहा, ''हरजित मसीह एक व्यक्ति है और हम एक सरकार हैं. क्या एक व्यक्ति की बात पर भरोसा करके हम ये एलान कर देते कि सभी मारे गए. उनको खोजने का प्रयास बंद कर देते. दुनिया में ऐसी भी सरकारें जो लापता लोगों को मृत घोषित कर देती हैं. उसमें कुछ करना ही नहीं पड़ता है. आज हमारे पास उनके डीएनए सैंपल मैचिंग की रिपोर्ट है, जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि वो मृत हैं.''

भारत पहला देश है जो अपने नागरिकों के शव ला रहा है विदेश मंत्री ने कहा, ''वहीं सिर्फ भारत ते ही नागरिक नहीं थे कई देशों के नागरिकों की कब्रें मिली हैं. लेकिन जहां तक मेरा अनुमान है सिर्फ भारत ही पहला ऐसा देश है जो सभी नारगिकों के शवों की पहचान कर उन्हें वापस ला रहा है.''

किन किन राज्यों के हैं मृतक नागरिक? विदेश मंत्री ने कहा, ''चार साल में हमने ऐसा कोई प्रयास नहीं छोड़ा जिसमें उन्हें जिंदा या मृत वापस लाने के लिए बात ना की गई हो. जिन 38 लोगों के शव मिलें हैं उनमें पंजाब के 27, हिमाचल के 4, बिहार के 6, पं बंगाल के 2 नागरिक हैं. जिस एक व्यक्ति का डीएनए पूरी तरह मैच नहीं हुआ है वो बिहार का है, उसका नाम राजू यादव है.''

ABP News EXCLUSIVE खौफनाक दास्तान: चश्मदीदों ने बताई झकझोर देने वाली सच्चाई !

आतंक का दूसरा नाम बन चुका है ISIS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget