एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने SC में लिखित जवाब दाखिल किया, बोले- मुझसे चिता को अग्नि देने वाला छिना

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने आज सुप्रीम कोर्ट में लिखित जवाब दाखिल किया है. उन्होंने कहा कि पटना में रहते हुए मैंने कई बार सुशांत से बात की कोशिश की थी.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके पिता केके सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में लिखित जवाब दाखिल कर दिया है. उन्होंने कहा कि चिता को अग्नि देने वाला छीन लिया गया. जवाब में कहा है कि पटना पुलिस को FIR का हक था. जांच पूरी होने के बाद केस ट्रांसफर हो सकता है. पटना में रहते कई बार सुशांत से बात की कोशिश की थी. रिया चक्रवर्ती ने CBI जांच की बात कही थी.

सिंह ने कहा कि मुझे मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है, पोस्टमार्टम के बाद भी FIR नहीं की गई. इससे पहले बिहार सरकार और रिया चक्रवर्ती ने भी सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किए.

बिहार सरकार ने कहा कि मामले में मुंबई पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की. इकलौती एफआईआर बिहार में दर्ज हुई है. अब जांच सीबीआई को जा चुकी है. इसलिए, पटना से मामला मुंबई ट्रांसफर करने की रिया की मांग बेमानी हो चुकी है.

वहीं रिया चक्रवर्ती ने कहा, ''पटना में एफआईआर दर्ज होने का कोई आधार नहीं है. बिहार सरकार की सिफारिश पर जांच सीबीआई को सौंपना गलत है. एफआईआर में जो आशंकाएं जताई गई हैं, उनसे कोई संज्ञेय अपराध की बात सामने नहीं आती है.''

बता दें कि मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था. अदालत ने कहा था कि सभी पक्षों के वकील अगर चाहे तो गुरुवार, 13 अगस्त यानि आज अपनी दलीलों पर संक्षिप्त नोट कोर्ट में जमा करवा सकते हैं.

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे. मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पटना पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है. इसी एफआईआर को चुनौती देते हुए रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के पन्नों में बड़ा खुलासा, प्लानिंग और रिया को लेकर सामने आई ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget