एक्सप्लोरर

सुशांत राजपूत मामला: ड्रग्स से जुड़े तथ्यों की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करेगा, ED ने लिखी थी चिट्ठी

सुशांत राजपूत मौत मामले में ड्रग्स से जुड़े तथ्य आने के बाद अब इसकी जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करेगा. इस संबंध में ईडी ने चिट्ठी लिखी थी.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स से जुड़े तथ्य आने के बाद अब इसकी जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करेगा. इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को चिट्ठी लिखी थी. बता दें कि इस मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस और ईडी कर रही थी. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद सीबीआई भी जांच में जुटी है.

ईडी ने पिछले कुछ दिनों में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनके करीबियों से पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ही ड्रग्स से जुड़े कुछ तथ्य हाथ लगे.

इस बीच आज सीबीआई ने मुंबई पुलिस के दो कर्मियों को पूछताछ के लिए समन भेजा. दोनों सुशांत मामले में जांच टीम में रहे हैं. सीबीआई ने अभिनेता के फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपक सावंत से फिर से पूछताछ की है.

एक अधिकारी ने बताया कि पिठानी, नीरज और सावंत सांताक्रूज में कलिना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में पहुंचे, जहां मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी ठहरे हुए हैं.

ये तीन व्यक्ति बांद्रा के मोंट ब्लांक अपार्टमेंट में स्थित राजपूत के घर में उस दिन मौजूद थे, जब 34 वर्षीय अभिनेता 14 जून को अपने कमरे में फंदे से लटके मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget