एक्सप्लोरर

यूपी समेत 10 राज्यों के धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर रोक की उठी मांग, सुप्रीम कोर्ट ने जवाब दाखिल करने को कहा

याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि इन कानूनों के जरिए स्वेच्छा से शादी करने वाले वयस्क लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. कानूनों का इस्तेमाल अल्पसंख्यक उत्पीड़न में हो रहा है.

अलग-अलग राज्यों के धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. कोर्ट ने राज्यों से 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है. 6 सप्ताह बाद मामले की सुनवाई होगी. जिन 10 राज्यों से जवाब दाखिल करने को कहा गया है, वह हैं- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक और झारखंड.

सिटीजन फॉर जस्टिस एंड पीस, जमीयत उलेमा ए हिंद, रूप रेखा वर्मा समेत कई याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि इन कानूनों के जरिए स्वेच्छा से शादी करने वाले वयस्क लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. कानूनों का इस्तेमाल अल्पसंख्यक उत्पीड़न में हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने कुछ राज्यों के मामले में पहले ही नोटिस जारी कर रखा था. अब कुछ और राज्यों के कानून को लेकर हाई कोर्ट में लंबित याचिकाओं को अपने पास ट्रांसफर कर लिया है.

चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला रखते हुए वरिष्ठ वकील सी यू सिंह ने उत्तर प्रदेश के कानून का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'यूपी ने न्यूनतम 20 साल की सजा का प्रावधान किया है. इसके साथ ही जमानत की शर्तों को PMLA की तरह कठिन कर दिया है. अब आरोपी को खुद यह साबित करना होगा कि उसने कोई अपराध नहीं किया है. ऐसे में जमानत मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है. कोई भी व्यक्ति इस कानून के तहत शिकायत कर सकता है. इसी वजह से त्योहारों आदि के दौरान भीड़ अंतर-धार्मिक जोड़ों को पकड़ने लगी है.'

सी यू सिंह ने हाल ही में राजस्थान में भी कड़ा कानून बनने की बात कही. इसके बाद इंदिरा जयसिंह, वृंदा ग्रोवर और संजय हेगड़े जैसे वकीलों ने भी अलग-अलग राज्यों में अवैध धर्मांतरण की रोकथाम के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. कोर्ट ने कहा कि वह तत्काल रोक का आदेश नहीं देगा. पहले राज्यों का जवाब दाखिल हो. इसके बाद विचार होगा.

इन याचिकाओं के साथ ही कोर्ट में वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका भी लगी थी. इस याचिका में देश भर में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून बनाने की मांग की गई है. कोर्ट ने इस याचिका को बाकी याचिकाओं से अलग करने का आदेश दिया. जजों ने कहा कि इस पर अलग से सुनवाई होगी.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
CJP Protest: 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए', सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल तोड़ने के बाद अड़ी CJP, दीपके का आया बयान
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए', सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल तोड़ने के बाद अड़ी CJP, दीपके का आया बयान
सरकार ने कैसे तुड़वाया सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन, कैसे मनाया, जानें पूरी कहानी
सरकार ने कैसे तुड़वाया सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन, कैसे मनाया, जानें पूरी कहानी

वीडियोज

PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget