एक्सप्लोरर

सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो: बीजेपी बोली- कांग्रेस के बयान से पाक आतंकियों के हौसले बुलंद होंगे

कानून मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो पर कांग्रेस बयान देकर पाकिस्तानी आतंकियों के हौसले को मजबूत करने का काम कर रही है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किये गये सर्जिकल स्ट्राइक का कथित वीडियो आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस आमने-सामने आ चुकी है. जहां कांग्रेस वीडियो जारी किये जाने की टाइमिंग पर सवाल उठा रही है तो वहीं बीजेपी बयानबाजी को सेना का मनोबल तोड़ने वाली बता रही है. कानून मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बयान देकर पाकिस्तानी आतंकियों के हौसले को मजबूत करने का काम कर रही है.

उन्होंने कहा, ''जब पूरा देश भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के साहस पर गर्व कर रहा था तो राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को खून की दलाली कहा था.'' रविशंकर प्रसाद ने पूछा, ''क्या देश की सेना के मनोबल को तोड़ना ही कांग्रेस पार्टी का एक मात्र उद्देश्य बचा है?''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बार-बार जिस तरह कांग्रेस पार्टी जिस तरह से बयानबाजी कर रही है इससे लगता है कि वह मेन स्ट्रीम पार्टी नहीं रही है वह फ्रिंज पार्टी बनती जा रही है. उन्होंने कहा, ''वीडियो की सत्यता पर सवाल ही नहीं उठना चाहिए. सेना के रिटायर्ट अधिकारी जो उस ऑपरेशन में शामिल थे उन्होंने इसकी पुष्टि की है. कांग्रेस इसपर सवाल उठाकर क्या साबित करना चाहती है?''

दरअसल, कांग्रेस ने आज सुबह करीब 9 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी वोट के लिए सेना के बलिदानों का इस्तेमाल किया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''जब-जब पीएम मोदी और अमित शाह की बीजेपी पर असफलता का संकट मंडराता है, तब-तब उन्हें सेना के शौर्य को सियासी तौर पर भुनाने की याद क्यों आती है?''

सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, कांग्रेस बोली- सियासी फायदे के लिए सेना के बलिदान का अपमान

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सैनिकों के बलिदान का श्रेय लिया लेकिन वह पाकिस्तान से निपटने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से निपटने की दिशा में पूरी तरह असफल रही. उन्होंने 2016 से पहले किये गये सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा, "हमें गर्व है कि हमारी सेना ने बीते दो दशकों में कई सर्जिकल स्ट्राइक किए, जिनमें साल 2000 के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक प्रमुख हैं. 21 जनवरी 2000 को (नडाला एनक्लेव, नीलम नदी के पार), 18 सितंबर 2003 (बारोह सेक्टर, पुंछ), 19 जून, 2008 (भट्टल सेक्टर), 30 अगस्त से एक सितंबर 2011 (शारदा सेक्टर, केल में नीलम नदी घाटी), छह जनवरी 2013 (सावन पत्र चेकपोस्ट), 27 से 28 जुलाई 2013 (नाजापीर सेक्टर), छह अगस्त 2013 (नीलम घाटी), 14 जनवरी 2014, 28 से 29 सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक हुई."

भारतीय सेना ने करीब दो साल पहले 29 सितंबर 2016 की रात को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर कई आतंकियों को ढेर कर दिया था और लॉन्चिंग पैड्स तबाह कर दिये थे. जिसके करीब दो साल बाद वीडियो है. जिसमें सेना के पराक्रम और आतंकियों की तबाही को देखा जा सकता है.

जानिए- सर्जिकल स्ट्राइक की सच्चाई, जब सेना PoK में आतंकियों की लाशें बिछाकर लौटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget