एक्सप्लोरर

सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, कांग्रेस बोली- सियासी फायदे के लिए सेना के बलिदान का अपमान

कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक का कथित वीडियो जारी किये जाने की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए सेना के बलिदान का अपमान किया जा रहा है.

नई दिल्ली: सितंबर 2016 में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का एक कथित वीडियो सामने आया है. जिसके बाद कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी किये जाने की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए सेना के बलिदान का अपमान किया जा रहा है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''मोदी सरकार और बीजेपी देश के सैनिकों और सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा लूटने का हर हथकंडा अपनाये हुए है.''

चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक का लज्जाजनक तरीके से इस्तेमाल किया- कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आतंकियों के खिलाफ किये गये सर्जिकल स्ट्राइक और देश के खिलाफ आतंकी मसूबों को ध्वस्त करने के लिये देश की सेना को धन्यवाद दिया था. दुर्भाग्य से बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक का लज्जाजनक तरीके से इस्तेमाल किया.

 अपनी असफलता के लिए सेना को याद करते हैं मोदी-शाह

कांग्रेस नेता ने कहा, ''जब-जब पीएम मोदी और अमित शाह की बीजेपी पर असफलता का संकट मंडराता है, तब-तब उन्हें सेना के शौर्य को सियासी तौर पर भुनाने की याद क्यों आती है?'' पार्टी ने पूछा कि क्या मोदी सरकार देश की सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को खतरे में नहीं डाल रही है? कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह सेना की सुविधा के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है.

सुरजेवाला ने कहा, ''सेना के प्रति मोदी सरकार का दुराग्रह और खोखली बातें इस बात से साबित हैं कि सेना के बजट में कटौती कर और आधुनिक उपकरण मुहैया न करवाकर देश की सेना से सौतेला व्यवहार किया है. रक्षा मामलों की संसदीय समिति ने चौंकाने वाली बात ये भी कही है कि मोदी सरकार ने चालू खरीद भी पूरी करने के लिये पैसा नहीं दिया है.'' उन्होंने कहा कि झूठे जुमलों से ऊपर उठ अब देश जवाब मांग रहा है. सेना से दुर्भावना का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि रेजिमेंट एलाउंस घटाकर आधा कर दिया गया है.

वीडियो में क्या है ?

सेना ने 29 सितंबर 2016 की रात को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स तबाह कर दिये थे. जिसके करीब दो साल बाद वीडियो सामने आया है. जिसमें तबाही देखी जा सकती है. जवानों के ऑपरेशन के दौरान हेलमेट पर लगे कैमरों और ड्रोन कैमरों की मदद से पूरी कार्रवाई रिकॉर्ड की है.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के एक पूर्व अधिकारी ने वीडियो की पुष्टि की है. सर्जिकल स्ट्राइक के इंचार्ज रहे लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हूडा (रिटायर्ड) ने कहा, "ये वीडियो असली हैं. मैं इस बात की पुष्टि करता हूं."

यह भी पढ़ें-

कबीर की मजार पर सीएम योगी आदित्यनाथ का टोपी पहनने से इनकार

अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना, खराब मौसम ने पहलगाम में रोकी यात्रा बड़ी राहत: दिल्ली-NCR में मानसून की दस्तक, रात में हुई झमाझम बारिश से प्रदूषण में आई कमी IrevsInd: पहले टी 20 में चमके रोहित और कुलदीप, आयरलैंड को 76 रनों से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget