एक्सप्लोरर

गुजरात: जब महिला कॉन्स्टेबल ने मंत्री और उसके बेटे को पढ़ाया कानून का पाठ, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

वराछा में स्वास्थ्य राज्यमंत्री कुमार कानाणी के बेटे प्रकाश और महिला सिपाही के बीच जमकर बहसबाजी हुई. महिला सिपाही ने मंत्री की कार से नंबर प्लेट उतरवा ली और वहीं से मंत्री को फोन भी लगवाया.

सूरत: गुजरात के सूरत में एक महिला सिपाही ने साबित कर दिया है कि वर्दी और फर्ज से बढ़ा कुछ नहीं होता है. गुजरात के स्वास्थ्य राज्यमंत्री कुमार कानाणी के बेटे प्रकाश कानाणी अपने समर्थकों को कर्फ्यू उल्लंघन मामले में छुड़ाने पहुंचे थे, लेकिन महिला पुलिस सिपाही सुनीता यादव ने प्रकाश कनाणी को ही कानून का पाठ पढ़ा दिया. महिला सिपाही और राज्यमंत्री के बीच फोन काफी देर कहासुनी हुई. करीब डेढ़ घंटे तक चले इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता यादव को छुट्टी पर भेज दिया गया है.

सोशल मीडिया पर सुनीता यादव की काफी तारीफ हो रही हैं. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, "ईमानदारी से काम कर रहे अफसर को ड्यूटी मत सिखाओ, अपनी बिगड़ी औलादों को तमीज़ सिखाओ! ऐसे ढीठों को सुधारने के लिए सुनीता यादव जैसे और अफसरों को आगे आने की जरूरत है."

क्या है पूरा मामला? दरअसल, शुक्रवार की रात 10 बजे करीब कर्फ्यू के दौरान राज्यमंत्री कुमार कानाणी के समर्थक बिना मास्क पहने सूरत के वारक्षा में घूम रहे थे. उस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही ने समर्थकों को रोका. इसके बाद प्रकाश कनाणी अपने समर्थकों को छुड़ाने वहां पहुंचे, लेकिन महिला सिपाही ने उनकी एक नहीं सुनी और पिता से बात कराने के लिए कहा.

सुनीता यादव ने मंत्री से सवाल किया कि जब शहर में कर्फ्यू लगा है तो आपके बेटे बिना मास्क पहने बाहर कैसे निकले? क्या नियम-कानून सबके लिए अलग-अलग हैं? महिला ने ये मंत्री से ये सवाल पूछा कि जब आप गाड़ी में मौजूद नहीं हैं तो आपके नाम की नेम प्लेट कैसे लगी हैं?

पूरी घटना का वीडियो वायरल है. इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला कॉन्सटेबल अपने फर्ज निभा रही हैं. हालांकि, इस पूरे मामले पर विधायक का आरोप है कि संगीता यादव ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की. इसके बाद पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दे दिए गए. कहा जा रहा है कि सिस्टम से तंग आकर संगीता यादव ने इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: दिल्ली में मरीजों के संक्रमित होने और मौत की संख्या घटी, स्वस्थ होने की दर 80 फीसदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget