एक्सप्लोरर

तमिलनाडु कैसे पहुंचेंगे भाई! कुणाल कामरा को शिंदे समर्थक ने धमकाने के लिए किया फोन, वहां भी हो गई कॉमेडी

Kunal Kamra-Shinde Supporters Viral Audio: कुणाल कामरा का कॉमेडी वीडियो वायरल होने के बाद शिंदे सर्थकों ने इस पर आपत्ति जताई और इसे अपने नेता का अपमान बताया.

Supriya Shrinate Share Audio: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं. इस बार उनकी हालिया स्टैंड-अप कॉमेडी को लेकर विवाद गहरा गया है जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा प्रहार किया. हालांकि ये कॉमेडी उनके समर्थकों को पसंद नहीं आई और एक राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया. स्डूडियो में तोड़फोड़ की गई, कुणाल के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई. यहां तक कि जहां पर कॉमेडी शूट हुई उसे बीएमसी ने ध्वस्त कर दिया.

इस बीच, कुणाल कामरा और शिंदे के समर्थकों के बीच हुई बातचीत का एक लीक ऑडियो वायरल हो रहा है. विवाद के बीच एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे शेयर किया है, जिसमें कामरा शिंदे के एक समर्थक से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं.

सुप्रिया श्रीनेत ने ऑडियो शेयर कर क्या कहा?

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कुणाल कामरा के मुद्दे पर एक ऑडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें शिवसेना के एक नेता के कुणाल को धमकी देने का जिक्र है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ऑडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “शिंदे शिवसेना नेता : तूने CM साहब के बारे में क्या बोला?, कुणाल: वो CM नहीं डिप्टी CM हैं, शिंदे सैनिक: किधर रहता है तू?, कुणाल: तमिलनाडु, शिंदे सैनिक: किधर आने का? कुणाल: तमिलनाडु, शिवसैनिक: अभी तमिलनाडु कैसे पहुंचेगा भाई? गजब कॉमेडी चल रही है भाई.”

क्या किया गया दावा?

दावा किया गया कि ये ऑडियो क्लिप शिवसैनिक कुणाल सरमलकर और अक्षय पनवेलकर की कॉमेडियन कुणाल कामरा से बातचीत का है. इसमें कुणाल कामरा को धमकी देने और हास्यास्पद सवाल जवाब ऑडियो क्लिप में है. हालांकि एबीपी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. इससे पहले कुणाल कामरा का वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं और समर्थकों ने इस पर आपत्ति जताई और उनके चुटकुलों को अपने नेता का अपमान बताया.

ये भी पढ़ें: शिंदे पर कमेंट कर फंसे कामरा! होटल में तोड़फोड़ के बाद शिकायत, राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे का भी नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget