एक्सप्लोरर

Pegasus Case: पेगासस जासूसी मामले में आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जानें किन महत्वपूर्ण मामले को सुनेगा कोर्ट

Pegasus Case: सुप्रीम कोर्ट पेगासस स्पाईवेयर मामले में सुनवाई करेगा. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों में फंसाने की साजिश के एक अन्य महत्वपूर्ण मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

Pegasus Case: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज कई अहम मुद्दों पर सुनवाई होनी है. जिसमें पेगासस जासूसी मामले की सुनवाई सबसे अहम मानी जा रही है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी (Pegasus Spy) मामले के जांच कर रही एक टेक्निकल कमेटी को मई में 4 हफ्तों का समय देते हुए अंतिम रिपोर्ट सौंपने को कहा था. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमना (Chief Justice Ramana), जस्टिस सूर्यकांत और हिमा कोहली की बेंच कर रही है.

दरअसल फोन हैक कर भारत के राजनेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी किए जाने वाले पेगासस जासूसी मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच कर रही टेक्निकल कमेटी को मई में 4 हफ्तों का समय दिया था. जिसमें कहा गया था कि वह अपनी अंतिम रिपोर्ट इस दौरान सौंप दें. 

पेगासस स्पाईवेयर से जासूसी का आरोप

इस रिपोर्ट में कमेटी को यह साफ करना है कि क्या लोगों के फोन या अन्य डिवाइस में जासूसी करने के लिए पेगासस स्पाईवेयर डाला गया था. फिलहाल इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमना और जस्टिस सूर्यकांत और हिमा कोहली की बेंच कर रही है.

चीफ जस्टिस एन वी रमना की बेंच कर रहा सुनवाई

इसके अलावा आज सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस एन वी रमना, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और सी टी रविकुमार की बेंच PMLA एक्ट पर सुनवाई कर सकती है. दरअसल हाल ही में 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी, रेड, समन, बयान समेत PMLA एक्ट में ED को दिए गए सभी अधिकारों को सही ठहराया था. वहीं अब इस फैसले के कुछ पहलुओं की समीक्षा सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है.

नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों में फंसाने की साजिश के मामले में भी होगी सुनवाई

एक अन्य महत्वपूर्ण मामले में 2002 के गुजरात दंगों (Gujarat Riots) के लिए तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को फंसाने की साज़िश रचने और इसके लिए झूठे सबूत गढ़ने के आरोप में गिरफ्तार तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हो सकती है. ज़किया जाफरी की याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से की गई सख्त टिप्पणियों के बाद तीस्ता को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था.

इसे भी पढ़ेंः
Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी उलझी, अब बेटी ने दिया ये बड़ा बयान

Pramod Sawant: सोनाली फोगाट की मौत पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने क्या कहा है? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की संभावना!, तमिलनाडु में लौटता मानसून सक्रिय
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की संभावना!, तमिलनाडु में लौटता मानसून सक्रिय
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget