एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर रेप: SC ने लिया स्वत: संज्ञान, पूछा-राहत के लिए हम क्या कर सकते हैं

बिहार के बालिका आश्रय गृह में बच्चियों के बलात्कार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज संज्ञान लिया. कोर्ट ने कहा कि पहले से परेशान बच्चियों के तमाम सरकारी अफसर और मीडिया इंटरव्यू ले रहे हैं.

नई दिल्लीः बिहार के बालिका आश्रय गृह में बच्चियों के बलात्कार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज संज्ञान लिया. कोर्ट ने कहा कि पहले से परेशान बच्चियों के तमाम सरकारी अफसर और मीडिया इंटरव्यू ले रहे हैं. ये भी एक किस्म का उत्पीड़न है. कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से कहा है कि वो बच्चियों का न तो इंटरव्यू लें, न तस्वीर दिखाएं. कोर्ट ने साफ किया कि तस्वीर धुंधली या अस्पष्ट बना कर भी नहीं दिखाई जा सकती.

जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की बेंच बच्चों के कल्याण से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए बैठी थी. तभी जस्टिस लोकुर ने कहा कि पटना से किसी व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी भेज कर मामले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की ये घटना स्तब्ध कर देने वाली है. लेकिन उसके बाद भी बच्चियों के प्रति ज़िम्मेदार लोगों का रवैया हैरान करने वाला है.

कोर्ट ने कहा, "तमाम सरकारी विभाग हैं, उनके अफसर हैं. सबको घटना की पड़ताल करनी है. हर कोई अलग-अलग से जा रहा है. बच्चियों से बात कर रहा है. साथ मे टीवी चैनलों के कैमरे ले जा रहा है. मीडिया के लोग अलग से भी वहां जा रहे हैं. ये बेहद गैरजिम्मेदाराना है."

मुजफ्फरपुर रेप कांड: लेफ्ट-आरजेडी का बिहार बंद, जहानाबाद में रोकी जनशताब्दी

कोर्ट ने आदेश दिया कि अब से कोई भी चैनल बच्चियों के इंटरव्यू, वीडियो या तस्वीर न दिखाए. कोर्ट ने बिहार सरकार, केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) और टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS) को नोटिस जारी किया. कोर्ट ये जानना चाहता है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की कैसे रोकथाम हो सकती है. साथ ही, उत्पीड़न का शिकार हुई मुजफ्फरपुर की बच्चियों और ऐसी ही दूसरी बच्चियों को राहत देने के लिए किस तरह के कदम उठाए जा सकते हैं.

कोर्ट की कार्रवाई से स्पष्ट है कि उसका मामले की सीबीआई जांच में दखल नहीं देने का इरादा नहीं है. उसका ध्यान मसले से जुड़े सामाजिक पहलुओं, खास तौर से बच्चियों के संरक्षण पर है. मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी.

मुजफ्फरपुर रेप कांड की सघन फॉरेंसिक जांच कराएगी सीबीआई, जल्द इकट्ठा करेगी सैंपल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget