एक्सप्लोरर

कांग्रेस के पास ही रहेगा बीएमसी में नेता विपक्ष के पद पर दावा, BJP नेता की याचिका खारिज

महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार है. वहीं बीएमसी में शिवसेना सत्ता में है और कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है.

नई दिल्ली: बृहन्नमुम्बई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी बीएमसी में नेता विपक्ष के पद पर दावा कर रही बीजेपी को आज झटका लगा. सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी के पार्षद प्रभाकर शिंदे की याचिका खारिज कर दी. शिंदे ने कहा था कि कांग्रेस राज्य सरकार में शिवसेना की सहयोगी है. इसलिए बीएमसी में कांग्रेस के पास नेता विपक्ष का पद नहीं रह सकता.

2017 में बीएमसी चुनाव के समय शिवसेना और बीजेपी राज्य की सत्ता में एक दूसरे के सहयोगी दल थे. इस सहयोग को बीजेपी ने बीएमसी में भी आगे बढ़ाया. चुनाव के बाद जब शिवसेना को बीएमसी की सत्ता मिली और उसका मेयर बना, तब बीजेपी ने नेता विपक्ष के पद पर दावा नहीं किया. यह पद 82 सीटें लाने वाली बीजेपी की जगह 31 सीटें लाने वाली कांग्रेस को मिल गया.

अब राज्य में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार है. बीजेपी का कहना था कि राज्य की सत्ता में शिवसेना की साझीदार कांग्रेस बीएमसी में नेता विपक्ष का पद नहीं रख सकती. इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट इस याचिका को खारिज कर चुका है. हाई कोर्ट ने माना था कि एक बार पद पर दावा छोड़ने के बाद अब बीजेपी का दावा सही नहीं माना जा सकता.

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने प्रभाकर शिंदे की तरफ से दलील दी थी. उन्होंने कहा था कि हाई कोर्ट ने मौजूदा स्थिति को समझे बिना उनकी याचिका ठुकरा दी. रोहतगी की शुरुआती दलीलों को सुनने के बाद 21 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर विचार की बात कही थी. लेकिन आज हाई कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए शिंदे की याचिका खारिज कर दी.

सुहेलदेव के बहाने यूपी में राजभर वोटरों को सेट करने में जुटे PM मोदी और CM योगी

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget