एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार मामले में पूर्व सैन्य अधिकारी के खिलाफ आरोपपत्र खारिज किया, कहा- ये कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग

अश्विनी कुमार दुबे ने कहा कि महिला एक 'सेक्सटॉर्शन' (यौन कृत्यों से उगाही करना) गिरोह चलाती थी और विभिन्न व्यक्तियों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कराती थी और उन्हें पैसे के लिए ब्लैकमेल करती थी.

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (25 फरवरी, 2025) को एक पूर्व सैन्य अधिकारी के खिलाफ कथित बलात्कार मामले में आरोपपत्र को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह 'कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग' है.

जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कैप्टन (रिटायर्ड) राकेश वालिया को राहत प्रदान करते हुए कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपपत्र को खारिज न करने का निर्णय लेकर गलती की है.

वालिया ने आरोपपत्र के खिलाफ उनकी याचिका खारिज करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी. याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट अश्विनी कुमार दुबे ने दलील दी कि शिकायतकर्ता की गवाही से पता चलता है कि कोई अपराध नहीं हुआ था और प्राथमिकी रद्द की जानी चाहिए.

अश्विनी कुमार दुबे ने कहा कि महिला एक 'सेक्सटॉर्शन' (यौन कृत्यों से उगाही करना) गिरोह चलाती थी और विभिन्न व्यक्तियों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कराती थी और उन्हें पैसे के लिए ब्लैकमेल करती थी.

उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल के विरुद्ध गलत एवं दुर्भावनापूर्ण अभियोजन चलाया गया. अश्विनी कुमार दुबे ने कहा कि महिला की शिकायत पर पिछले आठ वर्षों में 63 वर्षीय याचिकाकर्ता सहित नौ अलग-अलग लोगों के खिलाफ सात अलग-अलग थानों में सात प्राथमिकियां दर्ज की गईं.

हाईकोर्ट ने 31 जुलाई 2024 को अपने आदेश में कहा कि मामला अधीनस्थ अदालत के समक्ष है, जो याचिकाकर्ता की ओर से दी गई दलीलों पर विचार करेगा और उचित फैसला सुनाएगा. यह बात रिकॉर्ड में आई कि 2019 और 2020 के बीच कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ होने का दावा करते हुए याचिकाकर्ता से संपर्क किया.

यह संपर्क उनकी पुस्तक 'ब्रोकन क्रेयॉन्स कैन स्टिल कलर' के प्रचार के संबंध में थी. याचिका के अनुसार, याचिकाकर्ता शिकायतकर्ता की पेशकश में रुचि रखता था और उन्होंने लॉकडाउन समाप्त होने के तुरंत बाद जून 2021 में उसकी सेवा लेने का फैसला किया. याचिका में कहा गया है कि 29 दिसंबर 2021 को याचिकाकर्ता अपनी आत्मकथा के प्रचार के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए सहमत हो गया और वे छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर मिले, जिसके बाद वे नोएडा की ओर चले गए.

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि महिला को नोएडा में छोड़ने के बाद उन्हें स्थानीय पुलिस से शाम करीब छह बजे फोन आया, जिसमें उन्हें महिला की शिकायत के बारे में बताया गया और कहा गया कि महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने शाम करीब 4.15 बजे उसे नशीला पदार्थ देकर उसका यौन उत्पीड़न किया है.

 

यह भी पढ़ें:-
भारी बर्फबारी और खराब मौसम का अलर्ट, रद्द हुआ पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, अब कब जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget