एक्सप्लोरर

कोरोना टेस्ट की कीमत घटाने की मांग पर सुनवाई को SC तैयार, केंद्र से मांगा जवाब

मामले को अहम मानते हुए जजों ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया. कोर्ट ने सरकार को जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है.

नई दिल्ली: कोरोना के आरटीपीसीआर (RTPCR) टेस्ट की कीमत पूरे देश में एक समान करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता का कहना है कि इस टेस्ट की कीमत लगभग 400 रुपए होनी चाहिए. लेकिन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कीमत वसूली जा रही है, जो कि 900 से लेकर 3200 रुपए तक है.

याचिकाकर्ता अजय अग्रवाल ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया था कि फार्मा कंपनी वॉकहारड्ट ने उन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट किट की कीमत 199 रुपए बताई है. उसमें भी कंपनी ने थोक में खरीदारी पर 25 रुपए की रियायत का प्रस्ताव दिया है. याचिकाकर्ता की दलील थी कि किट के अलावा इस्तेमाल होने वाली मशीनें लैब में पहले से होती हैं. ऐसे में टेस्ट की कीमत 900 रुपए से लेकर 3200 रुपए तक होना सरासर लूट है.

याचिकाकर्ता का कहना था कि पहले टेस्ट लैब आरटीपीसीआर किट 800 से 900 रुपए तक में खरीद रहे थे. उस दौरान राज्य सरकारों ने टेस्ट की जो कीमतें तय की थीं, उन्हें आज तक नहीं बदला गया है. यह कीमतें पहले भी बहुत ज्यादा थीं. लेकिन अब तो लोगों के साथ पूरी तरह से ठगी हो रही है. टेस्ट लैब चलाने वालों ने देश के 135 करोड़ लोगों के सामने आई आपदा को अपने लिए पैसा कमाने का अवसर बना लिया है.

याचिका में कहा गया था कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के प्रावधानों के तहत केंद्र सरकार को राज्यों को यह निर्देश देने का अधिकार है कि वह आरटीपीसीआर टेस्ट की कीमत क्या रखें. इसलिए, कोर्ट केंद्र सरकार से राज्यों को ऐसा निर्देश देने के लिए कहे.

आज मामला चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेंच में लगा. जजों ने मामले को अहम मानते हुए सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस तरह के मामले पहले से जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने लंबित हैं. यह मामला भी आगे वही लगेगा. कोर्ट ने सरकार को जवाब देने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया है.

28 नवंबर को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में जाएंगे PM मोदी, वैक्सीन के तीसरे फेस का ट्रायल है जारी 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget