एक्सप्लोरर

BJP कार्यकर्ता की रिहाई में हुई देरी पर SC नाराज़, कहा- आधे घंटे में आदेश पर अमल होना चाहिए था

आज बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार की तरफ से वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल ने कोर्ट को जानकारी दी कि सुबह तक प्रियंका को रिहा नहीं किया गया है.

 

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की मज़ाकिया फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की रिहाई में देरी के लिए आज सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई. कल कोर्ट ने प्रियंका की तुरंत रिहाई का आदेश दिया था.

आज बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार की तरफ से वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल ने कोर्ट को जानकारी दी कि सुबह तक प्रियंका को रिहा नहीं किया गया है. इस पर नाराजगी जताते हुए 2 जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहीं जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने कहा, "हमारा आदेश आने के आधे घंटे के भीतर रिहाई हो जानी चाहिए थी. अगर ऐसा अब तक नहीं हुआ है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे."

ये भी पढ़ें: कोलकाता रोड शो में बवाल के बाद बोले अमित शाह- 'ममता की TMC ने की हिंसा, मुझपर दर्ज की गई FIR' 

राज्य सरकार की तरफ से कोर्ट में पेश वकील आस्था शर्मा ने कहा कि सुबह करीब 9.40 पर प्रियंका को रिहा कर दिया गया है. घटनाक्रम पर साफ तौर नाखुश नज़र आ रहीं जज ने टिप्पणी की, "अगर उसे रिहा नहीं किया गया होता तो हम अभी तुरंत अवमानना ​का नोटिस जारी करते."

प्रियंका के परिवार की तरफ से कोर्ट को ये भी बताया गया कि कोलकाता पुलिस इस मामले में मजिस्ट्रेट के सामने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है. लेकिन कल सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान इसकी जानकारी छिपाई गई. राज्य सरकार और पुलिस से इस पर जवाब मांगा जाना चाहिए. कोर्ट ने पूरे मामले को लंबित रखते हुए कहा है कि वो जुलाई में इस पर विस्तार से सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा, "पहली नज़र में यही लग रहा है कि गिरफ्तारी मनमाने तरीके से की गई."

कल कोर्ट ने बीजेपी कार्यकर्ता की तुरंत रिहाई का आदेश देते हुए कहा था कि वो रिहा होने के बाद माफी मांगेंगी. ये कहेंगी की उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था. हालांकि, कोर्ट ने इसे रिहाई की शर्त नहीं कहा था. आज कोर्ट को बताया गया कि प्रियंका को रिहा करने से पहले उनसे जबरन माफीनामे पर दस्तखत करवाया गया. ये माफीनामा पुलिस पहले से तैयार कर के लाई थी. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि ये भी कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है.

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में गठबंधन को बीजेपी की ताकत दिखाएंगे अमित शाह

शत्रुघ्न सिन्हा का दावा- जब मैं पार्टी छोड़ रहा था तब आडवाणी जी के आंखों में आंसू थे 

वाराणसी में प्रियंका गांधी का रोड शो आज, काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगी 

हरियाणा में BJP समर्थक भाई ने कांग्रेस को वोट देने पर चचेरे भाई को सरेआम मारी गोली 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget