एक्सप्लोरर

SC On Corruption: ‘आम आदमी भ्रष्टाचार से त्रस्त है’, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की ये अहम टिप्पणी

Supreme Court On Corruption In India: भारत में भ्रष्टाचार को लेकर एक याचिका की सुनवाई करते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि हर आदमी त्रस्त है.

Corruption In India: देश में भ्रष्टाचार को लेकर आए दिन चर्चाएं होती हैं लेकिन इसके लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. ऐसे में इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (24 फरवरी) को अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में आम आदमी भ्रष्टाचार से त्रस्त है और सभी स्तरों पर जवाबदेही तय करने की जरूरत है. न्यायालय ने यह टिप्पणी उस याचिका पर सुनवाई करते हुए की, जिसमें उन लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने का अनुरोध किया गया है जिनके खिलाफ आपराधिक मामलों में आरोप तय किए जा चुके हैं.

शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर भारत को वास्तव में वह बनना है जिसके लिए वह प्रयास कर रहा है तो उसे अपने मूल मूल्यों की ओर लौटना होगा. जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, ‘‘भारत में आम आदमी भ्रष्टाचार से त्रस्त है. किसी भी सरकारी दफ्तर में चले जाइए, आप खराब अनुभव के बिना बाहर नहीं आ सकते. फेमस न्यायविद नानी पालकीवाला ने अपनी किताब ‘वी द पीपल’ में इस बारे में बात की है. अगर आपको वास्तव में वैसा देश बनना है जिसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं, तो हमें अपने मूल मूल्यों और चरित्र की ओर लौटना पड़ेगा. अगर हम अपने मूल्यों पर लौटते हैं तो हमारा देश वैसा बन जाएगा जिसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं.’’

‘अपराधी चपरासी नहीं बन सकता लेकिन मंत्री बन जाता है’

जनहित याचिका दायर करने वाले वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि जघन्य अपराध में जिस व्यक्ति के खिलाफ आरोप तय किए गए हों, वह किसी सरकारी कार्यालय में चपरासी तक या पुलिस कांस्टेबल तक नहीं बन सकता लेकिन वही व्यक्ति मंत्री बन सकता है, चाहे उस पर वसूली, अपहरण और हत्या जैसे अपराधों के मामले दर्ज क्यों न हों. न्यायमूर्ति जोसेफ ने कहा कि लोकतंत्र के नाम पर जो हो रहा है वह उस पर कुछ नहीं कहना चाहेंगे.

हर स्तर पर जवाबदेही तय करने की जरूरत- सुप्रीम कोर्ट

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. इस मुद्दे पर संवैधानिक पीठ का फैसला है और अदालत ने कहा है कि वह कानून में कुछ भी जोड़ नहीं सकती और इस पर विचार करना सरकार का काम है.’’ न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा कि सभी स्तरों पर जवाबदेही तय करने की जरूरत है.

निर्वाचन आयोग ने क्या कहा?

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पेश अधिवक्ता अमित शर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने राजनीति के अपराधीकरण पर पहले ही चिंता व्यक्त की है और मौजूदा कानून के तहत अगर कोई व्यक्ति किसी अपराध में दोषी पाया जाता है और उसे दो साल से अधिक की जेल होती है तो उसे चुनाव लड़ने से रोका जाता है. उस व्यक्ति को सजा की अवधि के दौरान और रिहा होने के छह साल बाद तक अयोग्य घोषित किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस याचिका में एक व्यक्ति को आरोप तय होने के चरण पर चुनाव लड़ने से रोकने का अनुरोध किया गया है...हमारा रुख यह है कि इस पर फैसला लेने का अधिकार संसद के पास है.’’ वहीं, केंद्र की ओर से पेश वकील ने कहा कि उन्हें जनहित याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए वक्त चाहिए.

केंद्र सरकार ने क्या कहा?

उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए संपत्ति को आधार संख्या से जोड़ने का अनुरोध करते हुए एक अन्य जनहित याचिका दायर की है. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे अनुसार देश में 80 फीसदी लोगों के पास 500 रुपये या 2,000 रुपये के नोट नहीं है और 20 प्रतिशत लोग डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. पूरी तरह ‘नोटबंदी’ की जरूरत है न कि ‘नोट बदली’ की.’’ पीठ ने मामले पर अंतिम सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख तय की और केंद्र तथा निर्वाचन आयोग को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: करोड़ो रुपया, काली कमाई, एक जस्टिस और सीबीआई का फंदा... इसे कहते हैं 'चिराग तले अंधेरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget