एक्सप्लोरर

Madhu Koda News: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद खत्म

Supreme Court: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने शुक्रवार को मधु कोड़ा की ओर से दोषसिद्धि पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है.

Supreme Court: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को मधु कोड़ा की ओर से दोषसिद्धि पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है.इस वजह से अब वह झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

इस वजह से खारिज हुई मधु कोड़ा की याचिका:  दरअसल, कोयला घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व सीएम कोड़ा विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. इसलिए, उन्होंने अपनी दोषसिद्धि पर रोक की मांग करते हुए याचिका दायर की थी. वहीं, याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के  जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली 3 सदस्यीय बेंच ने कहा कि हम अफजल अंसारी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (2023) में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत हैं. "दोषसिद्धि पर रोक लगाने के लिए कई कारणों को ध्यान में रखना पड़ता है, जो कोई सामान्य बात नहीं है.

बेंच ने कहा कि अफजल अंसारी केस में, अपीलकर्ता विधायिका का मौजूदा सदस्य था, लेकिन दोष स्थगित करने का यह कोई उचित आधार नहीं है. ऐसे में कोर्ट याचिका को खारिज करती है.

अदालत ने तीन साल की दी थी सजा 

बता दें कि कोयला घोटाला केस में ट्रायल कोर्ट ने मधु कोड़ा के अलावा झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव ए.के. बसु और कोड़ा के कुछ सहयोगियों को दोषी करार दिया था. उन्हें कोलकाता की कंपनी विनी आयरन एंड स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड को झारखंड के राजहरा नॉर्थ कोल ब्लॉक के आवंटन में भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया गया था. सभी दोषियों को निचली अदालत ने तीन साल की सजा दी थी. साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया था.

मधु कोड़ा 2006 से 2008 के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री थे. वह 2009 से 2014 तक सिंहभूम से लोकसभा सांसद भी रहे. कोड़ा ने 2019 में भी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भी सजा पर रोक लगाने की याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली थी.

ये भी पढ़ें: Breaking News : Maharashtra विधानसभा चुनाव में आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे Milind Deora

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget