एक्सप्लोरर

तेलंगाना के सीएम पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, भ्रष्टाचार केस का मुकदमा ट्रांसफर करने पर होगा विचार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बीआरएस नेता के कविता की जमानत के बाद बीजेपी-बीआरएस में डील वाला बयान दिया था. इस बयान पर ही सुप्रीम कोर्ट के जजों ने आपत्ति जताई है.

Telangana CM Revanth Reddy: सुप्रीम कोर्ट को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का एक बयान उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. बयान की जानकारी मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में दिए जाने वाले अपने एक आदेश को बदलने पर विचार की बात कह दी. रेड्डी ने बीआरएस नेता के.कविता को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत को राजनीतिक डील का नतीजा कहा था. इससे नाराज जजों ने रेड्डी के खिलाफ लंबित एक केस तेलंगाना से बाहर ट्रांसफर करने पर विचार करने की बात कह दी.

क्या है मामला?
 
रेवंत रेड्डी पर आरोप है कि 2015 में उन्होंने विधानपरिषद चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने के लिए एक निर्दलीय विधायक को पैसे दिए थे. उस समय रेड्डी तेलगु देशम पार्टी में थे. बीआरएस के 4 विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर रेवंत के खिलाफ हैदराबाद में चल रहे इस मुकदमे को तेलंगाना से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है. उनका कहना है कि रेड्डी के सीएम बनने के बाद मामला प्रभावित हो रहा है. याचिका में यह भी कहा गया है कि रेड्डी राज्य के गृह मंत्री भी हैं. इसलिए, एंटी करप्शन ब्यूरो उन्हें रिपोर्ट करता है.
 
जजों ने पहले केस ट्रांसफर करने से मना किया

सुबह लगभग 11 बजे हुई सुनवाई में जस्टिस बी आर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने केस को तेलंगाना से बाहर ट्रांसफर करने से मना किया. बेंच ने कहा कि ऐसा करना राज्य के जजों के प्रति अविश्वास जताने जैसा होगा. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि वह अपनी तरफ से केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त करेगा.
 
2 बजे पलट गया मामला
 
बेंच ने दोपहर 2 बजे विशेष पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की नियुक्ति का आदेश देने की बात कही थी. लेकिन 2 बजे जब बेंच बैठी तो उसने सीएम रेवंत रेड्डी के एक बयान पर सख्त नाराज़गी जताई. रेड्डी ने बीआरएस नेता के कविता की ज़मानत पर सवाल उठाते हुए यह बयान दिया था. रेड्डी ने कहा था, "सिसोदिया को 15 महीने में बेल मिली, केजरीवाल को अब तक नहीं मिली, लेकिन कविता को 5 महीने में मिल गई. कहा जा रहा है कि बीजेपी और बीआरएस में डील है."
 
ध्यान रहे कि जस्टिस बी आर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने ही कविता को जमानत दी थी. अपने आदेश पर रेड्डी की टिप्पणी को देखते हुए जस्टिस गवई ने कहा, "एक सीएम का ऐसा बयान देना समझ से परे है. अगर देश की सबसे बड़ी कोर्ट के प्रति उनके मन में यह सम्मान है, तो फिर उनका मुकदमा किसी और राज्य में ट्रांसफर कर देना ही बेहतर होगा. फिर तो यह भी कहा जा सकता है कि हम पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की नियुक्ति किसी राजनीतिक दल से पूछ के कर रहे हैं."

वकीलों ने बात संभालने की कोशिश की
 
रेड्डी के लिए पेश वरिष्ठ वकीलों मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ लूथरा ने बात संभालने की कोशिश की. लेकिन जज इससे संतुष्ट नज़र नहीं आए. उन्होंने मामले की सुनवाई सोमवार, 2 सितंबर के लिए स्थगित कर दी.

ये भी पढ़ें: Bhart Dojo Yatra: क्या फिर भारत जोड़ने निकलेंगे राहुल गांधी? मार्शल आर्ट्स का वीडियो शेयर कर किया ऐलान

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget