एक्सप्लोरर

Lumpy Virus: लंपी वायरस का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी

Lumpy Virus News: लंपी वायरस के कारण देश के कई राज्यों में हजारों पशुओं की मौत हो चुकी है.

Supreme Court On Lumpy Virus: देश के कई राज्‍यों में लंपी वायरस (Lumpy Virus) के कारण हजारों पशुओं की जान जा चुकी है. ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में भी पहुंच गया है. सोमवार (31 अक्टूबर) को शीर्ष अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, दिल्ली (Delhi), हरियाणा (Haryana), राजस्थान (Rajasthan) सरकार समेत अन्य को नोटिस जारी किया है. 

सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई इस याचिका में इस बीमारी से निपटने के लिए एक्शन प्लान बनाने की मांग की गई है. केंद्र और 8 राज्यों को पक्ष बनाया गया है. इससे पहले इसी महीने दिल्ली हाई कोर्ट ने भी लंपी वायरस को लेकर चिंता जताई थी और दिल्ली सरकार व नगर निगम को नोटिस जारी किया था. 

दिल्ली हाई कोर्ट ने भी जताई थी चिंता

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को कहा था कि लंपी वायरस की स्थिति चिंताजनक है. कई राज्यों में बड़ी संख्या में मवेशियों की इस बीमारी से मौत हो गई है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार से ये सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि एक एम्बुलेंस सेवा और एक हेल्पलाइन मौजूद रहे, जो लंपी वायरस से पीड़ित मवेशियों को बचाने के लिए इमरजेंसी कॉल पर पहुंचे.

सामाजिक कार्यकर्ता अजय गौतम की जनहित याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुनवाई की थी. उन्होंने तर्क दिया था कि राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में फैली इस बीमारी से अब तक लगभग 70,000 मवेशियों की मौत हो चुकी है. इस बीमारी ने दिल्ली में भी दस्तक दे दी है और राष्ट्रीय राजधानी में गायों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. 

लंपी वायरस पर पीएम मोदी का बयान 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने कहा था कि केंद्र राज्यों के साथ-साथ मवेशियों में ढेलेदार त्वचा रोग (Lumpy Virus) को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहा है. बता दें कि, ढेलेदार त्वचा रोग (एलएसडी) मवेशियों में होने वाली एक वायरल बीमारी है जो रक्त-पान करने वाले कीड़ों जैसे मक्खियों, मच्छरों और टिक्स की कुछ प्रजातियों से फैलती है. इससे पशुओं की त्वचा पर गांठें होती हैं और फिर पुशओं की मृत्यु हो जाती है. 

ये भी पढ़ें- 

Lumpy Virus:इस स्टेट के 32 जिलों में फैला लंपी वायरस, डेढ़ करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget