एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का मानहानि केस, ज्ञानवापी में सर्वे की मांग... सुप्रीम कोर्ट आज इन मामलों पर करेगा सुनवाई

Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को कई सारे मामलों पर सुनवाई होने वाली है. इसमें तेजस्वी यादव की याचिका से लेकर ज्ञानवापी मामले तक पर सुनवाई शामिल है.

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार यानी आज (6 नवंबर) का दिन अहम रहने वाला है. इस दिन कई प्रमुख मामलों पर सुनवाई होने वाली हैं. इसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा शामिल है. वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर भी सुप्रीम कोर्ट आज ही सुनवाई करने वाला है. इसके अलावा न्यूजक्लिक वेबसाइट को चीन से मिल रही फंडिंग के आरोपों का सामना कर रहे दो आरोपियों के खिलाफ भी सुनवाई की जाएगी.

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. तेजस्वी ने गुजरात की एक निचली अदालत में अपने खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले को ट्रांसफर का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल, मार्च में तेजस्वी ने बयान दिया था, 'केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं'. इसके बाद तेजस्वी के खिलाफ अहमदाबाद की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था.  

ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सुनवाई की जाएगी. हिंदू पक्ष ने मस्जिद के सील किए गए वजूखाने को खोलकर उसके भी वैज्ञानिक सर्वे की मांग की है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का कहना है कि उसने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे पूरा कर लिया है. लेकिन ड्राफ्ट रिपोर्ट को पूरी तरह से तैयार करने के लिए उसे और समय की जरूरत है. वाराणसी की एक अदालत की तरफ से एएसआई को 17 नवंबर तक समय दिया गया है. 

न्यूजक्लिक की चीनी फंडिंग मामले पर होगी सुनवाई

न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक पर चीन से फंडिंग मामले में फंसी हुई है. चीन से पैसे लेकर भारत विरोधी गतिविधियों के आरोपी प्रवीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने वाला है. न्यूजक्लिक नाम की वेबसाइट से जुड़े दोनों आरोपियों ने अपनी गिरफ्तारी को गलत बताया है. उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि उन्हें बिना नोटिस दिए ही गिरफ्तार कर लिया गया. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से याचिका पर जवाब मांगा था. 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने खार‍िज की ज्ञानवापी मामले में मस्‍ज‍िद कमेटी की याच‍िका, कहा- 'ये मानक प्रथा है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget