एक्सप्लोरर

ताजमहल के बदलते रंग पर SC ने जताई चिंता, कहा- विशेषज्ञों से सलाह ले यूपी सरकार

जजों ने यूपी सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एएस नाडकर्णी से कहा, "ये एक गंभीर विषय है. आपको देश-विदेश के विशेषज्ञों की मदद लेनी चाहिए. ये पता चलना चाहिए कि क्या वाकई ताजमहल को नुकसान पहुंचा है. इस नुकसान की भरपाई कैसे हो सकती है?"

नई दिल्ली: "ताजमहल पहले सफेद से पीला हुआ, अब क्या भूरा और हरा हो रहा है? अगर ऐसा है तो इसकी क्या वजह है?" सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता ने ये सवाल पूछा है. कोर्ट में ताजमहल के संरक्षण से जुड़े एक मामले की सुनवाई चल रही थी.

क्या है मामला?

1985 से लंबित एम सी मेहता बनाम भारत सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट लगातार ताजमहल के आस-पास के पर्यावरण की निगरानी कर रहा है. इलाके में किसी भी तरह की औद्योगिक गतिविधि, बड़े निर्माण या पेड़ काटने के लिए कोर्ट की मंजूरी जरूरी है.

आज क्या हुआ?

याचिकाकर्ता एम सी मेहता की तरफ से कोर्ट को कुछ तस्वीरें सौंपी गईं. बताया गया कि ताजमहल के रंग में बदलाव आ रहा है. पर्यावरण के मसले पर कई आदेश दे चुके दोनों जजों ने इन तस्वीरों पर चिंता जताई.

जजों ने यूपी सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एएस नाडकर्णी से कहा, "ये एक गंभीर विषय है. आपको देश-विदेश के विशेषज्ञों की मदद लेनी चाहिए. ये पता चलना चाहिए कि क्या वाकई ताजमहल को  नुकसान पहुंचा है. इस नुकसान की भरपाई कैसे हो सकती है?" कोर्ट ने कहा कि या तो सरकार के पास विशेषज्ञ नहीं हैं या फिर उसे इस बात की परवाह ही नहीं कि ताजमहल का रखरखाव बहुत ज़रूरी है.

सरकार की दलील

नाडकर्णी ने कहा, "ताजमहल की देख-रेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) करता है. सरकार आस-पास के पर्यावरण को बचाने में भूमिका निभाती है. ताजमहल को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं इसके बारे में एएसआई ही सही जानकारी देता है. इसके बाद कोर्ट ने एएसआई से जवाब दाखिल करने को कहते हुए सुनवाई की अगली तारीख 9 मई तय कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget