एक्सप्लोरर

'26 पर्सेंट पुलिस कांस्टेबल स्लम बस्तियों में रह रहे और आपको साइकिल ट्रैक चाहिए', बोला सुप्रीम कोर्ट

याचिकाकर्ता ने कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय और स्थानीय शहरी निकायों के पास साइकिल ट्रैक निर्माण को लेकर योजनाएं है, लेकिन वह इस पर ध्यान नहीं देते.

सड़कों पर अलग से साइकिल ट्रैक बनाने की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि इस मुद्दे से ज्यादा अहम दूसरे कई मसले हैं, जिन पर सुप्रीम कोर्ट ध्यान दे सकता है. स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से हाईकोर्ट साइकिल ट्रैक जैसे विषय पर सुनवाई करें.
 
सुनवाई के दौरान जस्टिस अभय एस ओका और उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने कहा कि साइकिल ट्रैक बनाने से सड़कों की चौड़ाई कम हो जाएगी या फिर बड़ी संख्या में घरों को तोड़ कर साइकिल ट्रैक बनाने होंगे. जस्टिस ओका ने पुणे का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वहां सड़क पर साइकिल ट्रैक बनाया गया तो ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाएगी.
 
बेंच ने बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि 26 प्रतिशत पुलिस कांस्टेबल स्लम बस्तियों में रहते हैं. राज्य सरकार के पास किफायती मकान बनाने के लिए फंड नहीं है. कई जगहों पर राज्य सरकारें लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही हैं. सरकारी स्कूल बंद हो जा रहे हैं और याचिकाकर्ता साइकिल ट्रैक की मांग कर रहा है. यह दिन में सपने देखने जैसी बात लगती है. सुप्रीम कोर्ट जरूरी बातों को प्राथमिकता देना चाहता है.
 
देविंदर सिंह नागी नाम के याचिकाकर्ता ने कहा था कि सड़क दुर्घटना में मरने वाले 50 प्रतिशत लोग पैदल यात्री या साइकिल चलाने वाले होते हैं. सड़क परिवहन मंत्रालय और स्थानीय शहरी निकायों के पास साइकिल ट्रैक निर्माण को लेकर योजनाएं है, लेकिन वह इसे प्राथमिकता नहीं देते. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह ज्यादा अहम मसलों को सुनना चाहेगा. बेहतर होगा कि इस तरह के विषय को राज्य सरकार और हाईकोर्ट के लिए छोड़ दिया जाए.
 
 
करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget