एक्सप्लोरर

'पिछले हफ्ते भी ये हुआ था, 45 बार दे चुके हैं फैसले', सुप्रीम कोर्ट ने झूठी याचिकाओं पर और क्या कहा?

Supreme Court on Fake Petition: सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता के नामांकन प्रक्रिया और याचिका दायर करने के नियमों में सुधार की बात कही है.

Fake Petitions In Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (6 दिसंबर 2024) को कहा कि झूठे मामलों की फाइलिंग न्याय प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डालती है. कोर्ट ने यह टिप्पणी तब की जब उसने आजीवन कारावास की सजा काट रहे अपराधियों की ओर से समय से पहले रिहाई की याचिकाओं में अहम तथ्यों को छुपाने के मामले पर गौर किया. कोर्ट ने कहा कि यह मामला अकेला नहीं है, बल्कि हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें एक वकील की ओर से दाखिल की गई 45 याचिकाओं में गलती सामने आई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "यह गलती होने के अलग-अलग उदाहरण नहीं हैं. यहां तक कि पिछले हफ्ते भी ऐसा हुआ था. हमने एक ही वकील की ओर से दायर किए गए मामलों में इस पर ध्यान देते हुए लगभग 45 आदेश दिए हैं."

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और एजी मासिह की खंडपीठ ने कहा, "क्या यह हमारे सिस्टम पर सवाल नहीं उठाता?" कोर्ट ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं हाई कोर्ट में कम ही होती हैं और यह मुमकिन है कि अन्य बेंचों में भी हो रही होंगी, लेकिन कार्यभार अधिक होने के कारण कोई इसकी ठीक से जांच नहीं हो पाती." कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता एस मुरलीधर से इस संबंध में दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए मदद मांगी और मामले को 19 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया.

वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नामांक प्रक्रिया पर उठे सवाल

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मुद्दे पर चिंता जताई और कहा कि इससे न्यायपालिका पर गहरा असर पड़ेगा, खासकर तब जब दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में 70 वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामांकित किया. मेहता ने उस प्रक्रिया पर सवाल उठाए जिसमें यह नामांकन किया गया था, यह आरोप लगाते हुए कि एक सदस्य ने समिति से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि अंतिम सूची उसकी अनुपस्थिति में तैयार की गई थी.

वरिष्ठ अधिवक्ताओं के नामांकन पर पुनर्विचार की जरूरत

मेहता ने कहा, "जब यह अदालत वरिष्ठ अधिवक्ता का नामांकन करती है तो यह वकील पर जिम्मेदारी डालती है. इसे केवल वितरण का मामला न बनने दिया जाए." कोर्ट ने इस बात पर गौर करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह की आपत्ति पर कहा कि 2017 और 2023 में तीन जजों की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के नामांकन की प्रक्रिया पर जो निर्णय दिए थे, उन्हें दो जजों की पीठ से फिर से नहीं देखा जा सकता.

रिहाई की याचिका में छुपाए गए तथ्य

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (6 दिसंबर 2024) को एक याचिका में यह पाया कि उसमें यह तथ्य छुपाए गए थे कि अदालत ने अपराधी को रिहाई से पहले 30 साल की सजा पूरी करने का आदेश दिया था. इस मामले में याचिका दाखिल करने वाले वकील से स्पष्टीकरण मांगा गया और बाद में यह खुलासा हुआ कि वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि मल्होत्रा के कहने पर यह याचिका दाखिल की गई थी. मल्होत्रा ने इस गलती की पूरी जिम्मेदारी ली.

वरिष्ठ अधिवक्ता मुरलीधर ने अदालत से कहा कि केवल वही अधिवक्ता जो रिकॉर्ड पर होते हैं और जिन्हें लिखित परीक्षा में पास किया जाता है, उन्हें सुप्रीम कोर्ट में मामले दायर करने का अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्यों के लिए नियुक्त पैनल वकील अक्सर राज्य कानूनी विभाग से मामलों को हासिल करते हैं और फिर उसे फाइल करने के लिए अधिवक्ता के पास भेजते हैं. 

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार को बड़ी राहत! बेनामी संपत्तियों को कोर्ट ने किया रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget