एक्सप्लोरर

दिल्ली रिज में आपने कितने पेड़ लगाए, पूर्व स्थिति बहाल करने में और कितना वक्त? सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए से पूछा

सुप्रीम कोर्ट ने संपर्क सड़क के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई को लेकर डीडीए उपाध्यक्ष को अवमानना ​​नोटिस जारी किया था. कोर्ट ने पूछा कि अब तक कितने पेड़ लगाए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (8 नवंबर, 2024) को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) से दिल्ली रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई से पूर्व की स्थिति बहाल करने के लिए किये गए उपायों के बारे में बताने को कहा, जहां कथित तौर पर सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई की गई थी.

कोर्ट ने यह भी पूछा कि प्राधिकारों ने वहां कितना वृक्षारोपण किया है. मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने टिप्पणी की कि यह सुनिश्चित करने के लिए वह एक निगरानी प्रणाली लाएगी कि लगाए गए पेड़ अब भी जीवित हैं. पीठ ने आश्चर्य जताया कि क्या लगाए गए पेड़ों की संख्या का पता लगाने के लिए कोई स्वतंत्र तंत्र मौजूद है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस सिलसिले में आवश्यक निर्देश पारित करेगी. साथ ही, उसने डीडीए के वकील और याचिकाकर्ता से पेड़ों की कटाई की वस्तु स्थिति, कार्रवाई और निगरानी तंत्र के बारे में जानकारी देने को कहा. यह रिज दिल्ली में अरावली पर्वत श्रृंखला का विस्तार है और पठारी वन क्षेत्र है.

प्रशासनिक कारणों से इसे चार क्षेत्रों - दक्षिण, दक्षिण-मध्य, मध्य और उत्तर - में विभाजित किया गया है. चारों का कुल क्षेत्रफल लगभग 7,784 हेक्टेयर है. बेंच उस याचिका पर विचार कर रही है जिसमें क्षेत्र में पेड़ों की कथित तौर पर अवैध कटाई के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, 'आप रिज में पूर्व स्थिति बहाल करने के लिए क्या कर रहे हैं?' कोर्ट ने कहा, 'हम जानना चाहते हैं कि कितने पेड़ काटे गए और रिज में पूर्व स्थिति बहाल करने और वनारोपण के लिए क्या किया जा रहा है.' याचिकाकर्ता की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1,670 पेड़ काटे गए. याचिकाकर्ता ने अधिकारियों पर अवमानना ​​का आरोप लगाया है. हालांकि, डीडीए ने पहले कहा था कि काटे गए पेड़ों की संख्या 642 है.

सुप्रीम कोर्ट ने संपर्क सड़क के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई को लेकर डीडीए उपाध्यक्ष को अवमानना ​​नोटिस जारी किया था. गुरुवार को सुनवाई के दौरान पीठ ने पूछा, 'अब तक कितने पेड़ लगाए गए हैं?' शंकरनारायणन ने कहा कि एफएसआई को इस बारे में कुछ ब्यौरा देना होगा कि कितने पेड़ लगाए गए तथा वे किस स्थिति में है.

सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि रिज में 3,340 पेड़ लगाए जाने चाहिए और साथ ही काटे गए हर पेड़ की संख्या का 100 गुना पेड़ लगाए जाने चाहिए. बेंच ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक निगरानी तंत्र शुरू करेंगे कि पेड़ बचे रहें. हमें बस यह बताएं कि किस तरह की निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है.' बेंच ने 8 नवंबर को सुनवाई की तारीख तय करते हुए कहा, 'हमें बताएं कि भविष्य में इसे रोकने के लिए हम किस तरह की प्रवर्तन व्यवस्था लागू कर सकते हैं.'

यह भी पढ़ें:-
ईसाइयों के लिए वेटिकन तो तिरुपति अलग राज्य क्यों नहीं? याचिकाकर्ता के सवाल पर जगन्नथा, रामेश्वरम, केदारनाथ, बद्रीनाथ का नाम लेकर SC ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget