एक्सप्लोरर

Subrata Roy Passes Away: 75 वर्षीय सुब्रत रॉय का किस बीमारी की वजह से हुआ निधन, जानें

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय को तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

Subrata Roy Demise: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का मंगलवार (14 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 75 वर्ष के थे. कंपनी ने एक बयान जारी कर उनके निधन की सूचना दी है. 

कंपनी ने बयान में कहा, ''सहारा इंडिया परिवार ने सहाराश्री के निधन पर शोक व्यक्त करता है. सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता और चेयरमैन हमारे माननीय सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना सहारा इंडिया परिवार अत्यंत दुख के साथ दे रहा है.'' कंपनी ने बयान में कहा कि सहाराश्री एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी थे.

किस बीमारी से हुआ सुब्रत रॉय का निधन?

कंपनी ने बयान में बताया, ''मेटास्टेटिक समस्या, हाइपरटेंशन और डायबिटीज से उत्पन्न जटिलताओं के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात साढ़े दस बजे उनका (सुब्रत रॉय) निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 12 नवंबर 2023 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया था.''

'पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगी उनकी कमी'

बयान में कंपनी ने कहा, ''उनकी कमी पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगी. सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत थे जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला.''

बयान में कहा गया कि अंतिम संस्कार के बारे में डिटेल उचित समय पर सूचित की जाएगी. इसमें कहा गया कि सहारा इंडिया परिवार सहाराश्री की विरासत को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे संगठन को चलाने में उनके विजन का सम्मान करना जारी रखेगा.

यह भी पढ़ें- Subrata Roy Passes Away: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget