एक्सप्लोरर

इन स्टेप्स के जरिए 31 मार्च से पहले पैन कार्ड को करें आधार कार्ड से लिंक

आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करवाने की आखिरी तारीख 31 मार्च है.आधार कार्ड, पैन कार्ड से लिंक नहीं करवाया तो पैन कार्ड आपके किसी भी काम का नहीं रहेगा.

नई दिल्ली: जिन लोगों ने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड से लिंक नहीं करवाया है वह जल्दी करवा लें क्योंकि 31 मार्च तक ऐसा नहीं करने पर लोगों के पैन कार्ड बेकार हो जाएंगे यानि वह पैन कार्ड आपके किसी भी काम का नहीं रहेगा. अगर आप 31 मार्च की समय सीमा के भीतर अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने में विफल रहते हैं, तो आयकर विभाग एक निष्क्रिय परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) का उपयोग करने पर आप पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगा सकता है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करवाने की आखिरी तारीख 31 मार्च है. आंकड़ों के मुताबिक 30.75 करोड़ पैन कार्ड ही 27 जनवरी 2020 तक आधार कार्ड से लिंक हुए हैं. बता दें कि इससे पहले भी पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने की तारीख को आगे बढ़ाया जा चुका है.

सिंतबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने संवैधानिक रूप से आधार कार्ड को वैध करार दिया था. साथ ही टैक्स भरने के लिए भी इसे जरूरी बताया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने आदेश जारी किया कि 2 जुलाई 2017 तक जिन लोगों को पैन नंबर जारी हुआ है उन्हें आधार नंबर सेक्शन 139AA के सब सेक्शन 2 के तहत बताना होगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले इनकमटैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट (https://incometaxindiaefiling.gov.in) पर जाएं. अगर आप फर्स्ट टाइम यूजर हैं तो पहले अपने आप को रजिस्टर कर लें. रजिस्ट्रेशन फोन पूरा करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. फोन पर आए OTP को डालने के बाद आपका वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा. इसके बाद नया पासवर्ड बना लें.

इसके बाद साइट पर लॉगइन करें. यूजर आईडी में अपना पैन नंबर डालें. उसके बाद कैप्चा कोड डालें. लॉगइन करने के बाद मेन्यू में जाकर प्रोफाइल सेटिंग्स में क्लिक करें. इसके बाद लिंक आधार का ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर एंटर कर दें.

ऐसे ऑफलाइन करें आवेदन

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको आवदेन फॉर्म भरकर पैन कार्ड, आधार कार्ड की फोटो और फीस को इनकम टैक्स ऑफिस में जमा करवाना होगा. इसके अलावा आप एसएमएस के जरिए भी आधार कार्ड को लिंक करवा सकते हैं. इसके लिए आपको 567678 या 56161 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से UIDPAN लिखकर अपना आधार नंबर और पैन नंबर मैसेज करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget