एक्सप्लोरर

GST काउंसिल की बैठक में जेटली का दावा, GST लागू होने के बाद नहीं बढ़ेगी महंगाई

श्रीनगर: पूरे देश को एक बाजार बनाने वाली टैक्स व्यवस्था जीएसटी के तहत किसी भी सामान पर टैक्स की दर नहीं बढ़ेगी. अब सरकार का दावा है कि जीएसटी लागू होने के बाद महंगाई बढ़ने के बजाए घट सकती है. अब सोने और सर्विस टैक्स की दर आज तय होगी. सरकार पहली जुलाई से जीएसटी लागू करेगी. श्रीनगर में वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में कल 1200 से भी ज्यादा सामान पर नयी टैक्स व्यवस्था की दरों पर सहमति बन गयी. जेटली ने कहा कि जरुरी सामान पर जीएसटी की दर वास्तव में कम हो जाएगी. उन्होंने कहा कि जो आज टैक्स लगता है, उसमें किसी भी कमॉडिटी पर टैक्स बढ़ा नहीं है, बल्कि कई पर घटा है और इससे टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी. बैठक में तय हुआ कि-
  • 81 फीसदी सामान पर टैक्स की दर 18 फीसदी या उससे कम होगी.
  • बाकी 19 फीसदी पर जीएसटी की दर 28 फीसदी की होगी.
  • अनाज पर टैक्स में छूट दी गयी है.
  • मिठाई पर पांच फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा जो पहले से कम है.
  • कोयले पर 11.69 फीसदी की जगह 5 फीसदी की जीएसटी दर तय की गयी है. इससे बिजली की दर कम हो सकती है.
  • चीनी, चाय की पत्ती, कॉफी, खाने के तेल पर 5 फीसदी जीएसटी का प्रस्ताव है.
  • दूध पर जीएसटी नहीं लगेगा.
जीएसटी काउंसिल की अब तक 15 बैठक हो चुकी है, जिसमें से 13 दिल्ली में हुए हैं.  श्रीनगर में बैठक आयोजित करने के पीछे सरकार का एक मकसद ये संदेश भी देना था कि यहां के हालात आम धारणा से अलग हैं. जेटली ने कहा कि यहां जो लोग आए हैं और जिस तरह से वो आनंद उठा रहे हैं, उससे साफ है कि यहां हालात मीडिया में दिखायी जा रही छवि से बेहतर है. श्रीनगर से सुर्खियां हमेशा बुरी खबरों से ही बनी, जबकि अब श्रीनगर से अच्छी खबर आ रही है और वो ये कि जीएसटी की दर यहां तय हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget