एक्सप्लोरर

जासूसी मामला: राज्यसभा में अश्वनी वैष्णव के बयान के दौरान हुआ बवाल, TMC सांसद ने छीनकर कॉपी फाड़ी

राज्यसभा में जासूसी के मुद्दे पर आईटी मिनिस्टर अश्वनी वैष्णव के बयान के दौरान टीएमसी सांसद ने उनके हाथ से कॉपी छीन फाड़ी.

नई दिल्ली: राज्यसभा में आज ऐसी तस्वीर देखने को मिली जो अमूमन नहीं दिखती है. आज राज्यसभा में जब आईटी मिनिस्टर अश्वनी वैष्णव जासूसी के मुद्दे पर सदन के सामने अपना बयान दे रहे थे उस दौरान टीएमसी सांसद ने उनके हाथ से बयान की कॉपी छीनी और फाड़ दी.

जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई लेकिन सूत्रों के मुताबिक बात यहीं तक नहीं रुकी. इसके बाद बीजेपी के सांसद और टीएमसी के सांसद एक दूसरे के सामने आ गए और हालात को काबू करने के लिए मार्शलों की मदद ली गई.

शांतनु सेन ने बयान की कॉपी छीन फाड़ी

राज्यसभा में आज आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव को पिगैसस जासूसी मुद्दे पर बयान देना था. ये वो मुद्दा है जिसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. वहीं बयान देने के लिए अश्विनी वैष्णव राज्यसभा में मौजूद थे. दोपहर 2 बजे जैसे ही अश्विनी वैष्णव ने अपना बयान देना शुरू किया विपक्ष ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इस दौरान अपना बयान जारी रखा. इसी बीच टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने अश्विनी वैष्णव के हाथ से उनके बयान की कॉपी छीनी और फाड़ दी.

मौजूद मार्शल ने दोनों पक्षों को कराया शांत

शांतनु सेन के इस कदम के बाद राज्यसभा के उपसभापति ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी. वहीं, बात यहीं नहीं रुकी, सूत्रों के मुताबिक सदन की कार्रवाई स्थगित होने के बाद सरकार के एक मंत्री और टीएमसी सांसद शांतनु सेन के बीच बात नोकझोंक से आगे बढ़ गई.

सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान टीएमसी और बीजेपी के कुछ सांसद एक दूसरे के आमने सामने भी आ गए. हालात बिगड़ते देख राज्यसभा में मौजूद मार्शल दोनों पक्षों के बीच में आ गए और उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करा कर स्थिति को संभाला.

लोकतंत्र के मंदिर के अंदर सदन की कार्रवाई खत्म होने के बाद यह जो घटना घटी इसने कई सांसदों को सकतें में भी डाल दिया. राज्यसभा में मौजूद कई सांसदों का कहना था कि सदन के अंदर घटी इस घटना ने उनको भी शर्मसार कर दिया.

यह भी पढ़ें.

प्रत्यर्पण से बचने के लिए नीरव मोदी की नई चाल- जेल, कोरोना, आत्महत्या और बीमारी का दिया हवाला

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज से जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ आयोजित करेंगे

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget