एक्सप्लोरर

पहिया गिर गया... स्पाइसजेट की फ्लाइट में बैठा यात्री चिल्लाया, कैमरे में कैद किया डरावना मंजर, देखे वीडियो

Spice jet incident: गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय स्पाइसजेट विमान का पहिया गिर गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Spice jet incident: कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद शुक्रवार को स्पाइसजेट के एक विमान का पहिया टूटकर नीचे गिर गया और विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा. सूत्रों ने यह जानकारी दी. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘12 सितंबर को कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के क्यू400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया. विमान में बैठे एक यात्री ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह बार-बार कह रहा है- पहिया गिर गया

मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग
विमान ने दोपहर 3:51 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर अस्थायी आपातकाल घोषित किया गया. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, "विमान ने मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग की और अपने दम पर टर्मिनल तक पहुंचा. सभी यात्री सामान्य रूप से बाहर आ गए."

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) की ओर से बताया गया, "कांडला से आ रहा विमान तकनीकी खराबी की वजह से 12 सितंबर 2025 को 3:51 बजे इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतरा. रनवे 27 पर सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्री व क्रू सुरक्षित हैं. थोड़ी देर बाद सामान्य ऑपरेशन बहाल कर दिया गया."

एक दिन पहले भी हुआ था हादसा

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब ठीक एक दिन पहले स्पाइसजेट के एक अन्य विमान में दिल्ली एयरपोर्ट पर आग लगने की आशंका जताई गई थी. स्पाइसजेट का बोइंग 737-8 विमान 11 सितंबर को दोपहर 3 बजे दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन सात घंटे की देरी के बाद उड़ान भरी और 5:10 बजे काठमांडू पहुंचा. टेकऑफ के दौरान दूसरे विमान से टेलपाइप फायर की आशंका जताई गई थी.

कंपनी का बयान
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा, "दिल्ली से काठमांडू जाने वाला विमान सुरक्षा कारणों से वापस लौट आया था. कॉकपिट में किसी तरह की चेतावनी नहीं मिली थी, लेकिन एहतियात के तौर पर पायलट ने ऐसा किया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget