एक्सप्लोरर

‘हमें धातु के टुकड़े मिले’, फ्लाइट में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद तबीयत खराब; स्पाइस जेट के प्लेन में ही खरीदी थी कैन

Spicejet Airlines: स्पाइस जेट एयरलाइन की फ्लाइट SG-1080 में एक यात्री की विमान में मिलने वाले सॉफ्ट ड्रिंंक पीने के बाद बीमार पड़ गया. इमरजेंसी स्थिति के दौरान यात्री को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले बिजनेसमैन अभिजीत भोंसले अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाकर खुशी-खुशी वापस घर लौट रहे थे, लेकिन स्पाइस जेट के विमान से वापसी सफर के दौरान उनकी खुशी तकलीफ में बदल गई और वह विमान के सीट नंबर 9C से सीधे अस्पताल के बेड पर पहुंच गए.

दरअसल, यह घटना स्पाइस जेट के गोवा-पुणे फ्लाइट (SG-1080) में सोमवार (8 सितंबर, 2025) को घटी है. फ्लाइट में सॉफ्ट ड्रिंक पीने के बाद शख्स की हालत खराब हो गई और उन्हें मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा.

फ्लाइट में केबिन क्रू ने यात्री को दी थी सॉफ्ट ड्रिंक कैन

दोस्तों के साथ अपनी छुट्टियां खत्म कर वापस लौट रहे अभिजीत भोंसले ने यात्रा के दौरान फ्लाइट के क्रू से एक सॉफ्ट ड्रिंक का कैन खरीदा था, जिसमें से धातु के टुकड़े निकले. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को अपने घर पर आराम करते हुए भोंसले ने कहा, ‘फ्लाइट डिले हो गई थी, लेकिन बोर्डिंग 7 बजे पूरी हो गई थी. इसके 15-20 मिनट के बाद विमान ने उड़ान भरी. इसके बाद केबिन क्रू ने यात्रियों को रिफ्रेशमेंट्स देना शुरू किया. मैंने उनसे सॉफ्ट ड्रिंक का एक कैन और मखाने का एक पैकेट खरीदा.’

पीड़ित ने बताई उस दिन की पूरी घटना

उन्होंने कहा, ‘जैसे ही मैंने कैन से सॉफ्ट ड्रिंक के कुछ घूंट पिए, मुझे अपने गले में जलन महसूस होने लगी. इसके बाद मैं जितना ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीता गया, जलन उतनी ही बढ़ती गई और मेरे पेट में दर्द होने लगा. थोड़ी ही देर में मेरा दर्द पूरी तरह से असहनीय हो गया. मेरे बगल में मेरे दोस्त महेश गुप्ता और राज कुमार अग्रवाल ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई करने का फैसला किया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘महेश गुप्ता, जो मेरा पड़ोसी है, ने खाने की जांच की. इसमें हमें सॉफ्ट ड्रिंक में धातु के कई टुकड़े मिले. इसके बाद हमने केबिन क्रू के सामने ही कैन को खाली करके उसे हिलाया. उसमें से खड़खड़ाने की आवाज सुनाई दी. हम उस कैन को अपने पास एक सबूत के तौर पर रखना चाहते था, ताकि इस बात की शिकायत हम संबंधित सक्षम पदाधिकारियों से कर सकें. लेकिन क्रू ने सॉफ्ट ड्रिंक के उस कैन को हमसे यह कहते हुए छीन लिया कि यह एयरलाइन की संपत्ति है.’

पीड़ित के दोस्त ने दी जानकारी

वहीं, महेश गुप्ता ने कहा, ‘फ्लाइट शाम 7.50 बजे अपने गंतव्य पर लैंड हुई. एयरलाइन ने एक एबुंलेस का इंतजाम किया था और अभिजीत भोंसले को पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में इलाज के लिए भेजा. हमारा दोस्त राज उसके साथ क्लीनिक गया, लेकिन मैं एयरपोर्ट पर ही रुका, ताकि फ्लाइट क्रू से उनकी सॉफ्ट ड्रिंक के कैन को हासिल कर सकूं. लेकिन मेरी सारी कोशिशें बेकार रहीं. इसके बाद मैंने स्पाइस जेट के अधिकारियों से शिकायत की और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी.’

यह भी पढ़ेंः बिहार को चुनावी सौगात, मोकामा से मुंगेर तक 4 लेन हाईवे, भागलपुर से रामपुरहाट तक डबल ट्रैक का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget