एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- बढ़ रही है असहिष्णुता, समाज पर थोपे जा रहे हैं अवैज्ञानिक विचार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार समारोह में उन्होंने ये बात कही. इस कार्यक्रम के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने हिस्सा लिया. हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा समय में एक तरफ असहिष्णुता और हिंसा बढ़ रही है तो दूसरी तरफ समाज पर झूठ और अवैज्ञानिक विचार थोपे जा रहे हैं. वह ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ समारोह में बोल रही थीं. इस बार का पुरस्कार पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद नहीं थे. पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये दोनों नेता संभवत: दिल्ली से बाहर हैं इसलिए कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके.

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- बढ़ रही है असहिष्णुता, समाज पर थोपे जा रहे हैं अवैज्ञानिक विचार

RCEP पर अब भी बरकरार हैं भारत की कई चिंताएं, पीएम के दौरे से पहले समाधान तलाशने की कोशिशें जारी

राष्ट्रीय एकता इंदिरा जी का एक जुनून था- सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने इस पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘राष्ट्रीय एकता इंदिरा जी का एक जुनून था. मौजूदा सरकार के उलट उन्होंने एकता का मतलब एकरूपता नहीं माना. उन्होंने देश की विविधता की पैरवी की. वह भारत की विभिन्न संस्कृतियों वाली विविधता को लेकर संवेदनशील थीं. उन्होंने विविधताओं वाले विचारों को समाहित करने का काम किया.’’ मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ आज हम देख रहे हैं असहिष्णुता बढ़ रही है, हिंसा बढ़ रही है. इतिहास को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है और समाज पर झूठ और अवैज्ञानिक विचार थोपे जा रहे हैं.’’

जासूसी मामला: व्हाट्सएप से मांगा भारत सरकार ने जवाब, पूछा- कैसे हुई जासूसी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह सब हमारे देश की उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रितक बुनियादों के विपरीत है. उन्होंने कहा, ‘‘इंदिरा गांधी ने इस बात को स्वीकार्यता दी कि आर्थिक विकास और सामाजिक नीतियों के बिना भारत विकसित और समृद्ध नहीं हो सकता. राष्ट्रीय एकता का उनका नजरिया व्यापक, वंचितों की मदद करने और यह सुनिश्चित करने का था कि भारतीय समाज को कोई समुदाय जाति या वर्ग के आधार पर अलग-थलग नहीं कर सकता.’’ उन्होंने चंडी प्रसाद भट्ट के कार्यों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत सारे लोगों को प्रेरित किया है. राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी के योगदान को देश याद रखेगा- मनमोहन सिंह मनमोहन सिंह ने कहा, ‘‘हमारा देश आधुनिक भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान और राष्ट्रीय एकता के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को सदियों तक याद रखेगा. इंदिरा जी हमारे शीर्ष नेताओं में से एक के तौर पर याद की जाती हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंदिरा गांधी पुरस्कार इंदिरा जी को श्रद्धांजलि है. यह पुरस्कार पाने वालों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है. यह बहुत उचित है कि इस साल का पुरस्कार चंडी प्रसाद भट्ट को दिया गया है.’’ उन्होंने कहा कि चंडी प्रसाद का जीवन गांधीवादी सोच की मिसाल है. भट्ट को सम्मानित करके हम गांधी के दर्शन और शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर जोर दे रहे हैं. सीएम पद पर सस्पेंस के बीच संजय राउत ने शरद पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति पर की चर्चा गौरतलब है कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए योगदान देने वाली हस्तियों एवं संस्थाओं को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया जाता है. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (मरणोपरांत), पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रख्यात वैज्ञानिक सतीश धवन सहित कई हस्तियों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है. ‘चिपको आंदोलन’ से जुड़े रहे 85 वर्षीय गांधीवादी पर्यावरणविद भट्ट को इससे पहले पद्म भूषण, रैमन मैग्सेसे और गांधी शांति पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं. यह भी देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget