एक्सप्लोरर

समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान, ‘देश को ना मोदी चाहिये, ना राहुल’

23 मार्च से दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक नए आंदोलन की जरूरत बताते हुए अन्ना ने कहा कि एनडीए और यूपीए दोनों सरकारों ने लोकपाल को कमजोर किया गया है.

आगरा: दिल्ली के जन-लोकपाल आंदोलन से उभरे समाजसेवी अन्ना हजारे ने मंगलवार को देश की राजनीति पर आपनी प्रतिक्रिया जाहीर की है. लंबे समय से चुप्पी साधे अन्ना हजारे ने कहा कि आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी देश में लोकतंत्र नहीं है. देश को ना तो नरेन्द्र मोदी चाहिये और ना ही राहुल गांधी, क्योंकि दोनों उद्योगपतियों के हिसाब से काम करते हैं. इस बार किसान के हित में सोचने वाली सरकार चाहिए.

23 मार्च से दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक नए आंदोलन की जरूरत बताते हुए अन्ना ने कहा कि एनडीए और यूपीए दोनों सरकारों ने लोकपाल को कमजोर किया गया है. इसलिए एक बार फिर आंदोलन की जरूरत है. अन्ना ने यहां दावा किया कि देश में 22 साल में 12 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई निर्णायक होगी. यह आंदोलन 23 मार्च से दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों की सरकार नहीं चाहिये. ना ही मोदी चाहिये और ना ही राहुल गांधी. इन दोनों के मन मस्तिष्क में उद्योगपति ही हैं. हमें ऐसी सरकार चाहिये, जिसके दिमाग में उद्योगपति नहीं बल्कि किसान हो. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने लोकपाल का कमजोर ड्राफ्ट तैयार किया. हर राज्य में लोकायुक्त लाने के कानून बदल दिये गये. मनमोहन सिंह के बाद आयी मोदी सरकार दूसरा विधेयक ले आई और उसे कमजोर कर दिया. ऐसे में फिर आंदोलन की आवश्यकता है.

उन्होंने यहां किसानों की समस्या और जनलोकपाल मुद्दे पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह जब 25 साल के थे तो उन्होंने आत्महत्या के लिए सोच लिया था लेकिन स्वामी विवेकानंद की किताब मिली और उनकी जिंदगी ही बदल गयी. उसके बाद उन्होंने गांव, समाज और देश की सेवा का संकल्प लिया. इसलिये व्रत लिया कि शादी नहीं करनी है.

उन्होंने बताया कि उन्हें 45 वर्ष हो गये घर गए हुए. बैंक खाते की किताब कहां रखी है, पता नहीं है. मंदिर में रहता हूं और सोने को बिस्तर और खाने को एक प्लेट है लेकिन जीवन को जो आनंद मिलता है वह करोड़पति को भी नहीं मिलता होगा. उन्होंने कहा कि प्रकृति का दोहन करने से विनाश होता है. ऐसा विकास शाश्वत नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला पर्सनल लॉ बोर्ड
‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला AIMPLB
'पीएम मोदी Gen Z से ज्यादा Gen Z और मिलेनियल से हैं ज्यादा मिलेनियल', नेपाल के सत्ताधारी दल के चीफ से बोले BJP प्रेसिडेंट
'पीएम मोदी Gen Z से ज्यादा Gen Z और मिलेनियल से हैं ज्यादा मिलेनियल', नेपाल के सत्ताधारी दल के चीफ से बोले BJP प्रेसिडेंट
EU-पाक के ज्वाइंट स्टेटमेंट को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा
EU-पाक के ज्वाइंट स्टेटमेंट को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा
India @ 2047 Conclave: रूढ़ियों को तोड़ समंदर और खदानों पर राज! नेहल और कार्तिका सुनाएंगी की कामयाबी की दास्तां
रूढ़ियों को तोड़ समंदर और खदानों पर राज! नेहल और कार्तिका सुनाएंगी की कामयाबी की दास्तां

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget