एक्सप्लोरर

सनातन संस्था के गिरफ्तार सदस्य को हिंदू जनजागृति समिति का समर्थन, कहा- वो गौरक्षक है

समिति का दावा है कि ये गिरफ़्तारी ग़लत तरीके से हुई है. वैभव राउत एक गौरक्षक है और उसे फंसाया जा रहा है.

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के नालासोपारा में सनातन संस्था से जुड़े एक शख्स वैभव राउत के घर से देसी बम और विस्फोटक बरामद हुआ है. इसबीच हिंदू जनजागृती समिति इस शख्स के पक्ष में खड़ी हो गई है. समिति का दावा है कि ये गिरफ़्तारी ग़लत तरीके से हुई है. वैभव राउत एक गौरक्षक है और उसे फंसाया जा रहा है.

हिंदू जनजागृती समिति ने कहा, 'वैभव राउत की गिरफ्तारी गलत तरीके से की गई है. ये गौरक्षक है और हिंदू गोवंश रक्षा समिति नामक संगठन से जुड़ा हुआ है. वैभव को इस मामले में फँसाया जा रहा है और ये कार्रवाई मालेगांव पार्ट-2 जैसे कार्रवाई लग रही है.'

गुरुवार की देर रात पालघर जिले के नालासोपोरा से महाराष्ट्र एटीएस और पालघर पुलिस ने ये विस्फोटक बरमाद किए . जांच अधिकारियों ने बताया, 'फारेंसिक टीम बुलाई गई और हम संबंधित पदार्थ का विश्लेषण कर रहे हैं कि क्या वह आरडीएक्स है.' एटीएस सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक वैभव राउत के घर से आठ देसी बम मिले है. जबकि घर से थोड़ी ही दूरी पर मौजूद उनके एक दुकान में बम बनाने की सामग्री मिली है.

क्या है मालेगांल मामला? साल 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में बम धमाका हुआ था जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. एटीएस ने इस मामले में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी की थी. साल 2011 में NIA को जांच सौंप दी गई. इस वक्त साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित दोनों ही जमानत पर रिहा है.

क्या है सनातन संस्था? आपको बता दें कि सनातन संस्था पर तर्कवादियों की हत्या और धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने का आरोप लगता रहा है. पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में भी संस्था के एक कथित सदस्य को पुलिस गिरफ्तार कर चुकि है. इसके अलावा एम कलबुर्गी, गोविंद पनसरे और दाभोलकर की हत्या में भी इस संस्था का नाम आ चुका है. हालांकि सनातन संस्था आरोपों से इनकार करती रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget