एक्सप्लोरर

Delhi Crime: महज़ 600 रुपये के लिए दो कैब ड्राइवरों की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया की शुक्रवार सुबह आनंद पर्वत इलाके में ऊबर कैब में एक डेड बॉडी रिकवर की गई, जो पिछली सीट पर थी.

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में नशे की लत को पूरा करने के चलते तीन बदमाशों ने एक के बाद एक दो कैब चालकों की हत्या कर उनसे चंद रुपये लूट लिए. हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले इन बदमाशों ने सोचा था कि शायद कोई मोटी रकम हाथ लग सकेगी, लेकिन ऐसा न हुआ और महज कुछ रुपयों( ₹150 और ₹450) के लालच में इन बदमाशों ने दो कैब चालकों को मौत के घाट उतार डाला. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के आनंद पर्वत थाना पुलिस ने इन दोनों ही हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए 3 में से 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला?

डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया की शुक्रवार सुबह आनंद पर्वत इलाके में ऊबर कैब में एक डेड बॉडी रिकवर की गई, जो पिछली सीट पर थी. शव कैब ड्राइवर का था, जिसकी नाक से खून आ रहा था. कार सुबह ही पार्क की गई थी. उस कैब के जरिए मृतक की फैमिली से संपर्क किया गया. मृतक की पहचान अनिल यादव(49) के रूप में की गई. आनंद पर्वत पुलिस स्टेशन में मर्डर का केस दर्ज किया गया. जांच में ऊबर की बुकिंग डिटेल से एक मोबाइल नंबर मिला, लेकिन पता चला कि उस मोबाइल की लॉस्ट रिपोर्ट दर्ज है. इसी बीच ये जानकारी भी सामने आई कि भारत नगर इलाके में भी एक ओला कैब चालक छविनाथ की हत्या की गई है. ये वारदात आनंद पर्वत इलाके से कुछ घंटे पहले ही अंजाम दी गई थी.

आनंद पर्वत थाने की पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और जांच के चलते जुनेद और आकाश नाम के दो बदमाशों को अरेस्ट किया. दोनों स्मैक एडिक्ट हैं. इनका तीसरा साथी प्रीतम भी इन दोनों वारदात में इनके साथ था. जो अभी फरार है.

नशे की डोज़ के पैसों के लिए दिया वारदात को अंजाम

पुलिस का कहना है कि जुनैद, आकाश और प्रीतम ने साजिश रची कि कैब बुक करवा कर कैब के चालक को लूटते हैं. पहले इन लोगों ने कमल टी- पॉइंट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए ओला कैब बुक की. चालक छविनाथ को इन लोगों ने किसी तरह से 3 सवारी बैठाने के लिए तैयार कर लिया. फिर कैब के अंदर सवार होने के बाद पीछे से उसके गले में फंदा डाल कर उसकी हत्या कर दी. उसके पास से महज 150 रुपये मिले. उसके 2 मोबाइल फोन भी लूट लिए.

इसके कुछ देर बाद इन लोगों ने ऊबर कैब बुक कराई. फिर उबर कैब के ड्राइवर अनिल यादव की हत्या की. अनिल से 450 रुपये की लूट लिए और उसका मोबाइल भी ले लि. पुलिस का कहना है कि जुनैद पर पहले से आपराधिक मामला दर्ज है. 

Assembly Election 2022 Date: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, 10 मार्च को नतीजे, जानें यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में कब पड़ेंगे वोट

Punjab New DGP: वीके भावरा होंगे पंजाब के नए डीजीपी, Siddharth Chattopadhyaya की लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget